10 Lines on Save Earth in Hindi | धरती बचाओ पर १० पंक्तियाँ हिंदी मे

10 Lines on Save Earth in Hindi | धरती बचाओ पर १० पंक्तियाँ हिंदी मे :

Save Earth, पृथ्वी पूरे सौरमंडल में एक अनोखा ग्रह है जहां पर जीवन की लगभग सभी प्रकार की संभावनाएं पाई जाती हैं। पृथ्वी पर उन सभी तत्वों का समावेश है जिनसे जीवन ना सिर्फ पनपता है बल्कि समय के साथ अपने अंत तक भी पहुंचता है।

10 Lines on Save Earth in Hindi धरती बचाओ पर १० पंक्तियाँ हिंदी मे

पृथ्वी में अनेक प्रकार के ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं के लिए आवश्यक होते हैं परंतु मानवीय कारणों से पृथ्वी का अस्तित्व या यूं कहें कि पृथ्वी में रहने वाले तत्व जो जीवन के लिए आवश्यक होते हैं संकट में हैं।

आइए इस संबंध में कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को जाने-

  1. सौरमंडल में पृथ्वी, बुध तथा शुक्र ग्रह के बाद तीसरे नंबर पर आती है।
  2. पूरे सौरमंडल में पृथ्वी ही एक ऐसा ग्रह है जिसमें जीवन पाया जाता है।
  3. धरती मां हमें हर प्रकार के मूलभूत तत्व जो जीवन के लिए आवश्यक होते हैं, उपलब्ध कराती है।
  4. वर्तमान में पृथ्वी या धरती बहुत सारी समस्याओं से जूझ रही है यह समस्याएं प्रदूषण, ग्रीन हाउस गैस, ग्लोबल वार्मिंग आदि हैं।
  5. अब धरती को बचाना बहुत ही जरूरी हो गया है क्योंकि अगर अभी बचाओ अभियान शुरू नहीं किया गया तो हो सकता है कि मानव सभ्यता का अंत ही हो जाए।
  6. हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने चाहिए क्योंकि पेड़ तथा पौधे प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग दोनों से बचाते हैं।
  7. जंगलों को कटने से बचाना चाहिए।
  8. प्लास्टिक पर बैन लगाना चाहिए या फिर प्लास्टिक के उपयोग को नियम के आधार पर नियंत्रित करना चाहिए।
  9. हमें गैर परंपरागत ऊर्जा के स्रोत जैसे कि सोलर एनर्जी, विंड एनर्जी, जियो थर्मल एनर्जी आदि पर फोकस करना चाहिए।
  10. हम प्रदूषण को कम करके तथा ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधों को लगाकर के धरती को बचा सकते हैं।
यह भी पढ़ें   10 Lines on Pradosh Vrat in Hindi | प्रदोष व्रत पर १० पंक्तियाँ हिंदी में

ऐसे ही और बहुत से पोस्ट/निबंध को पढ़ने के लिए हमारे पेज Hindi Essay से जुड़े रहें।

हमारे पोस्ट को Facebook, Instagram, Pinterest पर Share करें।

error: Content is protected !!