10 Lines on Subhas Chandra Bose in Hindi | सुभाष चंद्र बोस पर १० पंक्तियाँ हिंदी में

10 Lines on Subhas Chandra Bose in Hindi | सुभाष चंद्र बोस पर १० पंक्तियाँ हिंदी में :

Subhas Chandra Bose एक बहुत ही प्रतिभाशाली व्यक्ति थे। सुभाष चंद्र बोस को देश की आजादी के लिए बहुत बड़ा योगदान देने के लिए जाना जाता है। सुभाष चंद्र बोस साहसी, महत्वकांक्षी तथा एक आदर्शवादी नेता थे। 

10 Lines on Subhas Chandra Bose in Hindi सुभाष चंद्र बोस पर १० पंक्तियाँ हिंदी में

सुभाष चंद्र बोस का कथन-“तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा” पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।

आइए इस महान नेता सुभाष चंद्र बोस के बारे में कुछ पंक्तियों के माध्यम से चर्चा करें-

  1. सुभाष चंद्र बोस भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष के एक हीरो के रूप में जाने जाते हैं।
  2. उनका जन्म 23 जनवरी 1897 को कटक, बंगाल प्रेसिडेंसी (वर्तमान में यह उड़ीसा क्षेत्र के अंतर्गत आता है) मे हुआ था।
  3. सुभाष चंद्र बोस स्वामी विवेकानंद तथा राम कृष्ण परमहंस से अत्यधिक प्रभावित थे।
  4. उनको कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष सन 1938 में चुना गया था।
  5. उनके तथा महात्मा गांधी के आपसी मतभेद के कारण सुभाष चंद्र बोस ने अपना इस्तीफा कांग्रेस से दे दिया था।
  6.  उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद एक नई पार्टी ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक बनाई थी।
  7. नेता जी यह मानते थे कि आजादी खून देने पर प्राप्त होती है।
  8. सुभाष चंद्र बोस ने महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता का दर्जा दिया था।
  9.  उन्होंने आजाद हिंद फौज या भारतीय राष्ट्रीय आर्मी का गठन किया था।
  10. उनकी मृत्यु रहस्यमय तरीके से 18 अगस्त 1945 में एक प्लेन दुर्घटना में हो गई थी परंतु उनका मृत शरीर कभी भी नहीं पाया गया।

उम्मीद है! आपको हमारा  ये पोस्ट पसंद आया होगा। ऐसे ही और बहुत से पोस्ट/निबंध को पढ़ने के लिए हमारे पेज Hindi Essay से जुड़े रहें।

यह भी पढ़ें   10 Lines on Pandit Jawaharlal Nehru in Hindi | पंडित जवाहरलाल नेहरू पर 10 पंक्तियां हिंदी में
error: Content is protected !!