10 Lines On Mithun Sankranti in Hindi | मिथुन संक्रांति पर १० पंक्तियाँ हिंदी में

10 Lines On Mithun Sankranti in Hindi | मिथुन संक्रांति पर १० पंक्तियाँ हिंदी में

Mithun Sankranti, इस संक्रांति के बारे में हम सभी जानते हैं, लेकिन अधिक तर लोग जनवरी महीने में पड़ने वाली मकर संक्रांति को विशेष रूप से मनाते हैं। बहुत कम ही लोग जानते हैं कि साल भर में 12 संक्रांतियां पड़ती है, जिसमें दान, पून्य जैसे आदि कार्यों के लिए शुभ माना जाता है।

इनमें मिथुन संक्रांति का अपना ही महत्व है और यह हिंदू धर्म में मनाए जाने वाले धार्मिक पर्वों में से एक है। इस वर्ष मिथुन संक्रांति 14 जून 2020 को मनाई जाने वाली है। उड़ीसा में इस पर्व को विशेष रूप से 4 दिनों तक मनाया जाता हैं। इस पर्व को अच्छी खेती और बारिश की मनोकामनाओं को पूर्ण करने के लिए मनाते हैं।

10 Lines On Mithun Sankranti in Hindi | मिथुन संक्रांति पर १० पंक्तियाँ हिंदी में

  1. साल भर में 12 संक्रांति मनाई जाती है, जिनमे से एक मिथुन संक्रांति है।
  2. संक्रांति का नाम मिथुन संक्रांति इसलिए पड़ा, क्योंकि सूर्य वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि मे प्रवेश करता है।
  3. मिथुन संक्रांति के दिन से ही वर्षा ऋतु का आगमन माना जाता है। इसी दिन से हिंदी महीना अषाढ़ की शुरुआत होती है।
  4. ओडिशा में स्थित जगन्नाथ पुरी मंदिर में इस दिन विशेष पूजा अर्चना की जाती है। डोर5 दूर से लोग इस पूजा में शामिल होने को आते हैं।
  5. कई जगहों में इस दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है। यह पर्व 4 दिनों तक चलता है।
  6. बरगद के पेड़ पर झूले डल जाते हैं। स्त्रियाँ 4 दिन तक सिलबट्टे का उपयोग नही करती हैं।
  7. कुँवारी लड़कियाँ भी मेहदी लगाकर श्रृंगार करती हैं और अच्छे वर की कामना करती हैं।
  8. इस त्यौहार में 3 दिन तक औरतें कच्चा खाना ही खाती हैं, जिसमें नमक नही होता है।
  9. इस दिन दूध पानी से सिलबट्टे को स्नान करवाया जाता है, फिर उसकी पूजा होती है।
  10. मिथुन संक्रांति के दिन पवित्र नदी में स्नान किया जाता है, फिर गरीबों को दान दिया जाता है।
यह भी पढ़ें   10 Lines on Rainy Day in Hindi | वर्षा ऋतू पर १० पंक्तियाँ हिंदी में

अगर आपको ऐसे और POSTS पढ़ने है, तो हमारी Hindi Website से connected रहे। अगर ये POST पसंद आया हो तो आगे Forward करे।

error: Content is protected !!