स्विजरलैंड की राजधानी क्या है? | Switzerland ki Rajdhani

चलो दोस्तों जानते हैं स्विजरलैंड की राजधानी क्या है? यह एक जनरल नॉलेज का महत्वपूर्ण सवाल है|

स्विजरलैंड की राजधानी क्या है:बर्न

स्विजरलैंड की राजधानी क्या है
Bern

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाला देश स्विजरलैंड जिसकी राजधानी बर्न है। स्विजरलैंड अपनी बेहतरीन खूबसूरती के चलते विश्व के सभी देशों में सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र है। इसकी भौगोलिक स्थिति की बात करें तो यह है यूरोप महाद्वीप के मध्य में स्थित है। स्विजरलैंड देश का कुल क्षेत्रफल 41,284 वर्ग किलोमीटर है।

जिसमें स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न का कुल क्षेत्रफल 51.62 वर्ग किलोमीटर है।बर्न शहर स्विस पठार पर बना है,जिसके कारण एक असमान सतह वाला भू-भाग है।स्विजरलैंड में निवास करने वाले लोगों को भी स्विस कहा जाता है और  स्विजरलैंड की मुद्रा को स्विस फ्रैंक कहा जाता है। स्विजरलैंड की स्विस घड़ियां,चीज,चॉकलेट दुनियाभर में बहुत मशहूर है।

स्विजरलैंड की सीमा से लगे हुए उसके पड़ोसी देशों के नाम है- ऑस्ट्रिया,इटली,फ्रांस,जर्मनी।।२०१८ के सेन्सस के अनुसार स्विटज़रलैंड की जनसंख्या ८५०८८९८ है और जिसमें बर्न शहर की जनसंख्या १३३७९८ है।इस देश में करीब ३४% विदेशी लोग निवास करते है।यहाँ सबसे अधिक जिस धर्म के लोग निवास करते है वो स्विस रेफोर्मेड चर्च के है और इसके साथ ही यहाँ रोमन कैथोलिक, ईसाई, यहूदी, मुस्लिम, बौद्ध, हिन्दू इत्यादि धर्म के लोग भी निवासरत है।

स्विट्ज़रलैंड विश्व के सबसे ज्यादा सम्पन्न देशों में गिना जाता है।।इस देश के लोगों का जीवन स्तर दुनियाँ का सबसे उच्च जीवनस्तर है। यहाँ बेरोजगारी नहीं है।इसके प्रान्त कैण्टन कहे जाते है। स्विटज़रलैंड एक लोकतान्त्रिक देश है जहाँ आज भी प्रत्यक्ष लोकतन्त्र है। स्विजरलैंड और इसकी राजधानी बर्न अपनी खूबसूरती के चलते इस साल भर पर्यटकों से गुलजार रहता है।

यह भी पढ़ें   विराट कोहली की जाति क्या है?। Caste Of Virat Kohli

ऐतिहासिक दृष्टि से भी स्विजरलैंड की राजधानी बर्न अपनी ही एक विशेषता रखता है जिसमें 1798 में फ्रांसीसी क्रांतिकारियों के युद्ध के नाम से इतिहास में प्रचलित फ्रांसीसी सैनिकों ने बर्न शहर पर कब्जा कर लिया था।18के दशक में बर्न शहर में ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रथम व द्वितीय समाजवादी सम्मेलन का आयोजन भी हुआ था।

Capital of Switzerland:Bern

स्विजरलैंड की प्रमुख रूप से 3 राज्य भाषाएं हैं जिनमें पश्चिमी भाग में फ्रांसीस भाषा बोली जाती है,दक्षिणी भाग में इतालवी भाषा बोल जाती है,जर्मनी भाषा पूर्वी और मध्य भाग में बोली जाती है, इसके साथ ही एक सह-राजभाषा भी है जो पूर्वी भाग में बोली जाती है,जो रोमांश नाम से जानी जाती है। स्विजरलैंड की आधे से ज्यादा भूमि एल्पस पर्वत की श्रंखलाओं से ढकी हुई है।

इस प्रकार यह देश एक घाटी की तरह प्रतीत होता है।जिसमें सुंदर झरनें,झील,बर्फ से ढकी पहाड़ियां,हरियाल ,बड़े-बड़े घास के मैदान प्राकृतिक खूबसूरती के बीच बसे हुए छोटे-छोटे गाँव पूरे देश की सुंदरता को बयां कर देते हैं। बर्न शहर की पहाड़ियों पर सदैव बर्फ रहती है जिस कारण गर्मियों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया है।

सर्दियों में तापमान माइनस तक चला जाता है जिसके कारण यहां खूब ठंड पड़ती है।यहां खेती के लिए भूमि ज्यादा उपर्युक्त नहीं है किंतु यहां वन्य क्षेत्र सर्वाधिक है जिनमें हरे भरे पेड़,फूल,फल और भी कई प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध है।

यूरोप की सबसे ऊँची पर्वत श्रंखलाजंगफ्रोज जिसकी समुद्र तल से ऊंचाई 4158 मीटर है,जो स्विजरलैंड में है।जंगफ्रोज ही यूरोप का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन भी है,जिसके लिए इंटरलेकन से रेल यातायात की सुविधा उपलब्ध है।स्विजरलैंड के विशेष पर्यटन स्थल बासल,बर्न,जिनेवा,इंटरलेकन,ज्यूरिख,लोजान,लूत्सर्न शहर है।

यह भी पढ़ें   एशिया महाद्वीप में कितने देश है? Asia me kitne desh hai

हर मौसम यहां पर बर्फ से ढके पहाड़ होते हैं जिस कारण गर्मियों में लोग यहां स्कीगं का लुफ्त उठाने आते हैं। सफेद चादर से बिछी बर्फ पर जब सूरज की पहली किरण पड़ती है तो सारे छटां जैसे सुनहरी लगने लगती है। खूबसूरती का अद्भुत भंडार है स्विजरलैंड देश और यही खूबसूरती पूरे बॉलीवुड को भी अपनी और हमेशाआकर्षित करती रही है।

भारतीय सिनेमा से जुड़े हुए कितने ही निर्देशक बहुत सी फिल्मोंव गानों को यहाँ फिल्माचुके हैं,जैसे प्रसिद्ध निर्देशक यश चोपड़ा जी ने दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे,जुदाई,हीरो तथा और भी कई फिल्मेंयहांँ फिल्माचुके है।बॉलीवुड की दीवानगी यहाँ इतनी है कि इंटरलेकन में बॉलीवुड नाम से एक रिजॉर्ट भी है।

दोस्तों उम्मीद है स्विजरलैंड की राजधानी क्या है? Switzerland ki Rajdhani ये लेख आपको पसंद आया होगा और आपकी नॉलेज बढ़ने में भी मदद करेगा।

जुड़े रहे hindi.todaysera.com के साथ !

 

error: Content is protected !!