नेहा कक्कड़ का जीवन परिचय | Neha Kakkar Biography in Hindi

नमस्कार दोस्तों आज हम नेहा कक्कड़ का जीवनी के बारे में पढ़ेंगे। उनके जीवन से जुडी हुई बातें पढ़ते हैं वह एक बहुत ही सफल अभिनेत्री हैं।

संगीत बॉलीवुड फिल्मों का अभिन्न अंग रहा है। शायद संगीत ही वो कला है जो बॉलीवुड फिल्मों को बाकी दुनिया के सिनेमा से अलग करती है। आज के बॉलीवुड संगीत का एक बड़ा नाम है नेहा कक्कर। हाल ही में, शायद ही कोई फिल्म हो जिसमे नेहा कक्कर का कोई गीत हो। हर फिल्म में हिट गीत देकर नेहा कक्कर ने अपनी पहचान बॉलीवुड में उच्च कोटि की गायिका के तोर पे बना ली है|

नेहा कक्कड़ का जीवन परिचय Neha Kakkar Biography in Hindi

पिता : ऋषिकेश कक्कर

माता : नीति कक्कर 

भाईटोनी कक्कर 

बहनसोनू कक्कर

नेहा कक्कर का जन्म 6 जून 1988  को उत्तराखंड के ऋषिकेश में हुआ। उनकी पढ़ाई लिखाई उत्तम नगर,दिल्ली के नई हौली पब्लिक स्कूल में हुई।शुरू से ही संगीत के प्रति उन्हें गहरा लगाव था। 4 साल की उम्र में ही उन्होंने गाना शुरू कर दिया था। वह 11वी में थी जब उन्होंने इंडियन आइडल सीजन 2 में भाग लिया था।

 

View this post on Instagram

 

उपनामनेहा
व्यवसायगायक
वजन48 कि० ग्रा०
जन्मतिथि6 जून 1988
आयु (वर्ष 2019)31 वर्ष लगभग
जन्मस्थानऋषिकेश, उत्तराखंड, भारत
राशिमिथुन
राष्ट्रीयताभारतीय
गृहनगरदिल्ली
स्कूलन्यू होली पब्लिक स्कूल, दिल्ली
धर्महिन्दू
शौक/अभिरुचिगीत गाना
बॉयफ्रेंडहिमांश कोहली
पसंदीदा फिल्मद शौकीन
पसंदीदा संगीतकारए. आर. रहमान
आय (Salary)₹2.5 लाख per song

 

2008 में नेहा की पहली एल्बम आई जिसका नाम थानेहा रॉकस्टारजिसेमीत ब्रदर्सने कंपोज़ किया था। 2013  में शाहिद कपूर की हिट फिल्मफटा पोस्टर निकला हीरोमें भी उन्होंने अपनी आवाज़ दी। लेकिन उन्हें असली पहचान मिली हनी सिंह के गानेपानी पानीसे ,जो कि हिमांश कोहली की फिल्मयारीआंका चर्चित गीत था। इसी सालकंगनाकी फिल्म के चर्चित गीतलंदन ठुमकदामें भी अपनी आवाज़ दी।हिंदी गीतों के अलावा नेहा कक्कर पंजाबी गीत जगत में भी काफी प्रसिद्ध है। उन्होंने पंजाबी फिल्मों में भी अपनी आवाज़ दी है और बहुत मशहूर पंजाबी गीतकारों के साथ हिट गीत किये है।

नेहा कक्कड़ Wikipedia Page:  https://en.wikipedia.org/wiki/Neha_Kakkar

उनके कुछ प्रसिद्ध गीतों की सूची:

 धतिंग नाच , पानी पानी, लंदन ठुमकदा, सेकंड हैंड जवानी, मनाली ट्रांस, अखियां, प्यार ते जैगुआर, आओ राजा , गल बन गयी, काला चश्मा, कर गयी चुल्ल, वेडिंग सीजन, माहि वे, मोहोबत्त नशा है, माहि वे , निकले करंट, नैन जोड़ी , चम्मा चम्मा , तेरा घाटा, फ़िक्र, होली होली इत्यादि।

उन्होंने एक फिल्म में भी काम किया हैइसी लाइफ मेंजो 2010 में रिलीज़ हुई।

नेहा कक्कर ने काफी टेलीविज़न कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया है:

2006: इंडियन आइडल 

2008: “जो जीता वही सिकंदर

2011: “कॉमेडी सर्कस के तानसेन

2014: कॉमेडी  नाइट्स  विद  कपिल  

2015: कॉमेडी क्लासेज 

2016: कॉमेडी नाइट्स बचाओ 

2016: कॉमेडी नाइट्स लाइव 

2016: डी कपिल शर्मा शो 

2017: सा रे गा माँ पा लिटिल चैंप्स 

2017: डी वौइस् इंडिया 

2019: सुपर डांसर 

2018: इंडियन आइडल 

उन्होंने काफी प्रसिद्ध कलाकारों के साथ काम किया है :

बिलाल सईद , बोहेमिया , इक्का, सिंह यमबुद्धल राज, यो यो हनी  सिंह , ध्वनि  भानुशाली। 

नेहा कक्कर ने बहुत ही काम समय में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बॉलीवुड में अपना नाम स्थापित कर लिया है। उनकी गिनती अब उच्च कोटि की गायिकाओं में होने लगी है। हिंदी फिल्म ही नहीं, नेहा ने अपनी आवाज़ कन्नड़ , पंजाबी, बंगाली गीतों में भी दी है, जिसकी वजह से उनकी पहचान पूरे भारत वर्ष में हो चुकी है। नेहा के हर गीत को यू टूब पर करोड़ो लोग देखते है जिसकी वजह से सभी चैनल अपने माध्यम से इनके गीत रिलीज़ करना चाहते है। उनके भाई टोनी कक्कर का अपना यू टूब चैनल है जिसका नामदेसी म्यूजिक फैक्ट्रीहै। नेहा के गीतों ने इस चैनल को भी काफी प्रसिद्ध कर दिया है।

नेहा कक्कड़ के बहुचर्चित प्रसिद्ध गाने
  • काला चश्मा
  • कर गयी चुल्ल
  • टुकुर टुकुर
  • हमने पी रखी है
  • तू इश्क़ मेरा
  • प्यार ते जगुआर
  • मनाली ट्रांस
  • निकले करंट
  • लंदन ठुमकदा
  • मिले हो तुम
  • दिलबर   दिलबर

नेहा कक्कर ने अपना नाम भारतीय संगीत के पन्नो में सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है और कामना है आगे भी उनकी सफलता की कहानी जारी रहेगी।

 

जुड़े रहे hindi.todaysera.com के साथ !

यह भी पढ़ें   टाइगर श्रॉफ की जीवनी I Tiger Shroff Biography In Hindi
error: Content is protected !!