सड़क सुरक्षा के स्लोगन नारे | Road Safety Naare Hindi Slogan | I Traffic Rules Sloga in Hindi

दोस्तोँ आज हम  लोग सड़क सुरक्षा पर स्लोगन (यातायात सुरक्षा पर नारा) के बारे में पढ़ेंगे |

सड़क सुरक्षा नारे जो सिखाए ट्रैफिक नियमों का पालन (Traffic Rules in Hindi)

सड़क सुरक्षा पर स्लोगन (यातायात सुरक्षा पर नारा)

सड़क सुरक्षा के स्लोगन नारे

दोस्तो आज हम इस पोस्ट में 10 नारे जो सिखाए ट्रैफिक नियमों का पालन (Traffic Rules in Hindi) के बारे में जानेंगे

ट्रैफिक नियमों का पालन? नारे अर्थात नारे। नारे कहने को कुछ शब्दों के जोड़ से अपने विचारों को प्रकट करने को कहा जाता है, लेकिन इसका महत्व आम बोलचाल में काफी अधिक है। यह नारे की ताकत का जायजा आप देश के इतिहास के पन्ने तलाशने के वक्त भी महसूस कर पाएंगे। जैसे कि आजादी के लिए मशहूर नारा ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा’। यह नारा आज के वक्त भी काफी प्रचलित है। लेकिन हर नारे लोगों के दिल मे जगह नहीं बना पाते। कुछ नारे सड़को के दाएं या बाएं तरफ ही धूल से लिपटे हुए मिलते हैं।

जीवन एक खेल, बन रहा व्यर्थ

‘जीवन एक खेल है’ यह भी बेहद महत्वपूर्ण नारे में अपनी जगह रखता है। समाज में मौजूद हर इंसान इस जीवन रूपी खेल के खिलाड़ी है। इस जीवन के खेल में हर खिलाड़ी एक दूसरे को प्रतिद्वंद्वी समझते हैं इसी को ध्यान में रखते हुए व्यक्ति एक अलग प्रकार की दौड़ का हिस्सा बन चुके हैं। यह दौड़ मानसिक नहीं बल्कि शारीरिक भी हो चुकी है अर्थात व्यक्ति के पास समय का अभाव हो चुका है वह रोड पर गाड़ी की तेज रफ्तार से जीवन के खेल को जीतने की कोशिश करते हैं जिसका अंतिम रूप उनकी मृत्यु होती है।

यह आंकड़े पैदा करते हैं डर

जीवन मूल रूप से जन्म और म्रत्यु के बीच का सुनहरा सफर है। जिस प्रकार व्यक्ति का जन्म पहले से निर्धारित होता है ठीक उसी प्रकार मौत भी निर्धारित है। हर व्यक्ति की मौत भी निश्चित है। यूँ तो यह कहा जाता है कि व्यक्ति की किस्मत उसी के हाथ होती है। परन्तु दुख तब होता है जब इसी किस्मत का गला व्यक्ति खुद दबा देता है। कहने का मतलब यह है कि यह आंकड़ा 1374 काफी डराते हैं। यह कोई मामूली संख्या नहीं बल्कि एक रिपोर्ट के अनुसार 2019 में औसतन 1374 रोड एक्सीडेंट हुए जिसमे तकरीबन 400 से ज्यादा लोगों को मौत मिली। यह आंकड़े कम किए जा सकते थे।

यह भी पढ़ें   3 ka Table | 3 ka Pahada | Math Table 3 | 3 का पहाड़ा | 3 का टेबल | 3 का गणित का पहाड़ा

सड़क सुरक्षा पर नारा (Slogans on Road Safety in Hindi)

नारे सड़क सुरक्षा से संबंधित – 1 

नारे का इस्तेमाल सड़क सुरक्षा के लिए करना पड़ रहा है इससे ज्यादा निराशाजनक बात किसी देश के लिए नहीं होगी। अगर किसी देश को अपने नागरिकों को नारे के सहारे सतर्क रहने को कहा जाए तो इसका मतलब यह है कि उस देश के नागरिक स्वंय की जान की कोई परवाह नहीं करते। ध्यान योग्य बात यह है कि अधिकतर एक्सीडेंट यात्रियों के तेज गति से वाहन चलाने के कारण होती है। इसी तेज गति को ध्यान रखकर अपनी जिंदगी की अहमियत यह नारे बताते हैं। जानते हैं ऐसे ही कुछ नारे और उसके अर्थ।

  1. दुर्घटना से रखो दूरी, हेलमेट पहने जरूरी:- इसका अर्थ यह है कि व्यक्ति को व्यक्ति को सुरक्षा के लिए हेलमेट जरूर पहनना चाहिए। ताकि आपकी रफ्तार के खेल में आपकी जान भी एक खेल कि तरह न बने।

  2. दुर्घटना से देर भली:- यह नारा बेहद प्रचलित रहा है। इसका अर्थ है अपनी मंजिल पर देर से पहुंचना ही बेहतर है जान गंवाने से।

  3. मोबाइल पे हो बात जरूरी, तो साइड में वाहन रोककर करें बात पूरी:- अर्थात चालक को वाहन चलाते हुए मोबाइल पर बात नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे वह न ही केवल अपनी जान जोखिम में डालते हैं बल्कि आमने सामने चल रही जिंदगी के साथ भी खेलते हैं।

  4. सज्जन व्यक्ति वही, जो सेफ्टी अपनाए सही:- चार पहिया वाहन चलाते हुए सेफ्टी बेल्ट पहनना और दो पहिया वाहन चलाते हुए हेलमेट ही आपको जागरूक नागरिक कहलाता है।

  5. एक भूल करे नुकसान, छीने खुशी और मुस्कान:- सड़क पर गाड़ी चलाते हुए कोई भी ऐसी भूल न करें जिससे आपको जान से हाथ धोना पड़ा।

  6. जानता है देश का हर बच्चा, सबसे जरूरी सड़क सुरक्षा:-  बच्चों को बचपन से ही किताब में यातायात नियमों का पालन सिखाया जाता है लाल कलर है तो रुकना, पिला है तो इंतजार करना और हरा है तो आगे बढ़ना। अगर बच्चो को यह अच्छी कायम रखनी है तो बड़ो को भी यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।

  7. सड़क सुरक्षा के नियम जरूरी है न कि मजबूरी है:- कुछ व्यक्ति सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करते हैं और बचने के बाद इस बात पर हस्ते थे कि हमने तो पुलिस को बेवकूफ बना दिया। इससे पता चलता है कि वह इन नियमों को बोझ समझते हैं।

  8. मत करिए वाहन चलाते हुए मस्ती, जिंदगी नहीं है इतनी सस्ती:- यहाँ मस्ती से अर्थ यह है कि व्यक्ति को कार या बाइक चलाते हुए स्टंट नहीं करना  चाहिए, क्योंकि इससे आपका नाम नहीं होगा बल्कि जान जाने का खतरा रहेगा।

  9. बेहतर बनेगा हर दिन जब बर्तोगे सुरक्षा हर दिन:- सड़क सुरक्षा का पालन हर दिन करना चाहिए न कि एक दिन करके अगले दिन नहीं।

  10. सतर्क रहिए,सुरक्षित रहिए:- सड़क पर वाहन चलाते हुए या पैदल चलते हुए दोनों अवस्था में व्यक्ति को सतर्क रहना चाहिए।

सड़क सुरक्षा पर स्लोगन (यातायात सुरक्षा पर नारा)

नारे सड़क सुरक्षा से संबंधित – 2

  1. सड़क सुरक्षा का रखो तुम ध्यान, ट्रैफिक नियमों का तुम करो सम्मान|

  2. एक लाइन टूटी तो सड़क दुर्घटना छुटी |

  3. आपका भविष्य आपके हाथ, हेलमेट रखना हमेशा साथ।

  4. सड़क सुरक्षा से ना कोई समझौता, वार्ना दुर्घटनाओं का है न्योता।

  5. सबसे जरुरी है दुरी है तो हेलमेट है सबसे जरुरी है।

  6. सड़क पर नियमो को भूल करे परिवार का नुकसान|

  7. जो छीन ले आपकी खुशिया और मुस्कान|

  8. यदि सड़को पर सुरक्षित रहना है तो यातायात नियमो का पालन करना है|

  9. जो करे सुरक्षा नियमो का सम्मान वो न हो कभी परेशान|

  10. धीमा चलिए , सुरक्षित चलिए|

  11. वाहन धीमे चलाना है यह सबको बताना है

  12. जीवन है अनमोल, न करें यातायात नियमो से खेल

  13. वाहन धीमा चलाना है जीवन को सुरक्षित बनाना है

  14. भारत को बचाना है सड़क दुर्घटा मिटाना है

  15. मोबाइल पर कभी बात न करना, जब भी करना वहां रोक कर करना

  16. वाहन कभी भी तेज न चलाये

  17. एक जिंदगानी तो खदु से क्यों खतरे में डालनी

  18. सड़क सुरक्षा आपके जीवन को सुरक्षित बनाये

  19. सावधानी अपनाना है, सड़क दुर्घटना को दूर भगाना है

  20. सावधान रहे, सुरक्षित रहे

  21. आंख हटी, दुर्घटना घटी

  22. लापरवाही से वाहन न चलाये, अपने परिवार को बचाए

  23. सड़क सुरक्षा नियम अपनाओ, सबका जीवन सुरक्षित बनाओ

  24. सज्जन व्यक्ति वही कहलाये, जो वाहन हमेसा वाहन धीमी रफ्तार से ही चलाये

  25. मत करिये वाहन चलाते समय कोई भी मस्ती

  26. नशे में वह जो चलाये फर वह जिंदगी भर पछताए

  27. जो हेलमेट लगा के वाहन चलाते वही अपना जीवन सुरक्षित बनाते

  28. जो सड़को में सुरक्षा के सभी सेफ्टी को अपनाये

  29. जो सड़क दुर्घटना का ध्यान रखे, वहीँ जिंदगी अपनीअच्छी रखे |

समाज में मैजूद हर व्यक्ति को परिवार के प्रति एवं देश के प्रति अपने कर्तव्य को समझना जरूरी है। हर व्यक्ति की जिंदगी एक दूसरे से जुड़ी हुई है और किसी भी व्यक्ति को अपनी जिंदगी यूँ ही व्यर्थ करने का हक नहीं है। कृपया सड़क नियम का पालन करें यह आप ही के फायदे के लिए बनी है,दुसरो को भी अर्थात अपने परिवार के सदस्य और अपने दोस्तों को भी प्रेरित करें ताकि सड़क दुर्घटना में कमी आए।

यह भी पढ़ें   10 ka Table | 10 ka Pahada |10 का पहाड़ा | 10 का टेबल | Math Table 10

यदि आप हमारी Website के Latest Update पाना चाहते है, तो आपको हमारी hindi.todaysera.com की Website को Subscribe करना होगा। फिर मिलेंगे आपसे ऐसे ही जानकारी लेकर तब तक के लिए अलविदा दोस्तों हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद, आपका दिन शुभ हो।

error: Content is protected !!