भारत का प्रधानमंत्री कौन है? वर्तमान 2020 में Prime Minister of India


हेलो दोस्तों आज हम पढ़ेंगे कि भारत का प्रधानमंत्री कौन है (bharat ka pradhan mantri kaun है)

भारत के मौजूदा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी है। वह भारत के 18 वे प्रधानमंत्री है। 23  मई 2019  को 17 वी लोक सभा का परिणाम आया जिसमे मोदी जी की अगुवाई में NDA ने 353 सीटों पर जीत दर्ज की। भाजपा अपने दम पे 303  सीट जीतने में कामयाब रही जिस से दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार देश को मिली।

मोदी जी का पहला कार्यकाल 2014 – 2019 था जिसमे भी वह पूर्ण बहुमत की सरकार के मुखिया थे। अब उनका दूसरा कार्यकाल 2019 – 2024 तक रहेगा। आने वाले 5 वर्षो में उनके काँधे पर भारत को उत्तम राष्ट्र बनाने की ज़िम्मेदारी  होगी  

भारत के प्रधानमंत्री वर्तमान २०20: नरेंद्र मोदी

narendra modi biography in hindi

नरेंद्र मोदी पहला कार्यकाल (2014 – 2019 )

23 मई 2014 को देश की 16 वी लोक सभा के नतीजे आये जिसमे देश को 30 साल बाद पूर्ण बहुमत की सरकार मिली जिसकी अगुवाई नरेंद्र मोदी जी कर रहे थे। भरी सत्ता विरोधी लहर और करोड़ो देशवासियों की आशा आकांक्षाओं पर सवार होकर मोदी जी ने यह कामयाबी हासिल की। पहली बार किसी गैर कांग्रेसी दाल को देश ने पूर्ण बहुमत दिया था।

भारी जन समर्थन के बाद 30 मई 2014 को शपथ ग्रहण समारोह हुआ जिसमे सार्क देशों के प्रमुखों को बुलाया गया जिसमे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ भी शामिल थे। इसके बाद सरकार ने अनेक अभियान चलाये जैसे स्वच्छ भारत अभियान , उज्जवला योजना, आवास योजना आदि। इन योजनाओ ने सरकार को समाज के अंतिम व्यक्ति तक जोड़ने का काम किया। इस कार्यकाल में भारत पाकिस्तान के रिश्तों में भी बहुत उतार चढाव  आये।

यह भी पढ़ें   Ford किस देश की कंपनी है ? | Ford Motor Company in Hindi

मोदी जी के अचानक लाहौर पहोंचने से आई रिश्तों में गर्माहट से लेकर भारीतय सेना पर हुए अनेक हमलों के कारण रिश्ते लाफ़ी तल्ख हो गए उरी व् पुलवामा में सेना पर हुए हमले बाद भारतीय थल सेना व् वायु सेना द्वारा की गयी करवाई के बाद तो दोनों देश युद्ध की कगार पे  गए। इस सब के अलावा इस कार्यकाल में मोदी जी की अगुवाई में भाजपा ने कई राज्यों में सरकारें बनाई ,जैसे उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हरयाणा, झारखण्ड आदि इस कार्यकाल की एक प्रमुख घटना रही जम्मू कश्मीर में पीडीपी के साथ गठबंधन की सरकार बनाना। इस गठबंधन के बाद कई बुद्धिजीविओं ने अनुमान लगाया के जम्मू कश्मीर का स्थाई समाधान निकल जायेगा और फासले भी कम होंगे परन्तु ऐसा हो सका और गठबंधन टूट गया।

नरेंद्र मोदी  दूसरा कार्यकाल  (2019 – 2024 )

हाल ही में आये लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद 30 मई 2019 को मोदी जी ने दोबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। कैबिनेट का गठन हो जाने के बाद सभी मंत्रिओं को अपनाअपना मंत्रालय मिल चुके है और सभी ने अपना पद भार संभाल लिया है। इस कार्यकाल का एक प्रमुख बिंदु जलशक्ति मंत्रालय होगा जिसे सभी जल सम्बंधित मंत्रालयों को एक करके बनाया गया है। सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था को गति देना भी प्रधानमंत्री मोदी के सामने एक बड़ी चुनौती होगी। इस कैबिनेट की एक खासियत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को ग्रह मंत्रालय मिलना भी है जिसने धारा 370 को हटाने की उम्मीद भी जगा दी है।

यह भी पढ़ें   विश्व की सबसे पुरानी भाषा कौन सी है? | भारत की सबसे प्राचीन भाषा कौन है?
भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री, कार्यकाल संसदीय क्षेत्र
  1. जवाहरलाल नेहरू 15अगस्त 1947- 27 मई 1964 फूलपुर, उत्तर प्रदेश
  2. गुलज़ारीलाल नंदा (एक्टिंग) 27 मई 1964 – 9 जून 1964 साबरकांठा , गुजरात
  3. लाल बहादुर शास्त्री 9 जून 1964 – 11 जेनुअरी 1966 प्रयागराज , उत्तर प्रदेश
  4. गुलज़ारीलाल नंदा (एक्टिंग) 11 जेनुअरी 1966 -24 जेनुअरी 1966 साबरकांठा , गुजरात
  5. इंदिरा गाँधी 4 मार्च 1967 – 24 मार्च 1977 राय बरेली , उत्तर प्रदेश
  6. मोरारजी देसाई 24 मार्च 1977 – 28 जुलाई 1979 सूरत , गुजरात
  7. चरण सिंह 28 जुलाई 1979 – 14 जेनुअरी 1980 बागपत, उत्तर प्रदेश
  8. इंदिरा गाँधी 14 जेनुअरी 1980 – 31अक्टूबर 1984 मेडक, आंध्र प्रदेश
  9. राजीव गाँधी 31अक्टूबर 1984 – 2 दिसंबर 1989 अमेठी , उत्तर प्रदेश
  10. वी पी सिंह 2 दिसंबर 1989 – 10 नवंबर 1990 फतेहपुर , उत्तर प्रदेश
  11. चंद्र शेखर 10 नवंबर 1990 – 21 जून 1991 बलिआ, उत्तर प्रदेश
  12. पी वी नर्शिमा राव 21 जून 1991 – 16 मई 1996 नंदयाल , आंध्र प्रदेश
  13. अटल बिहारी वाजपाई 16 मई 1996 – 1 जून 1996 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
  14. 19 मार्च 1998- 22 मई 2004
  15. देवेगौडा 1 जून 1996 – 21 अप्रैल 1997 कर्नाटका (राज्य सभा)
  16. आई के गुजराल 21अप्रैल 1997 – 19 मार्च 1998 बिहार (राज्य सभा)
  17. मनमोहन सिंह 22 मई 2004 – 26 मई 2014 असम (राज्य सभा )
  18. नरेंद्र मोदी 26 मई 2014 – वाराणसी , उत्तर प्रदेशजुड़े रहे hindi.todaysera.com के साथ !
error: Content is protected !!