सेब के फायदे और नुकसान – Apple Benefits And Side Effects in Hindi

दोस्तों आज हम सेब के फायदे और सेब के नुकसान – Apple Benefits and Side Effects in Hindi के बारे में जानेंगे और पढ़ेंगे कि सेब खाने के बहुत सरे चमत्कारी फायदे होते हैं।

Seb ke fayde aur Nukasn in Hindi

सेब के फायदे और नुकसान

सेब  एक ऐसा फल है, जो की इस संसार मे हर स्थान पर पाया जाता है। सेब ना ही सिर्फ एक स्वादिष्ट फल माना जाता है, बल्कि ये फल हमारे स्वास्थ के लिए भी बहुत लाभकारी भी है। इसमे कई प्रकार के पोषक तत्व पाये जाते हैं, सेब ह्रदय रोग, अल्जाइमर, पाचन तंत्र,  कैंसर, मधुमेह, आदि रोगों में लड़ने में मदद करता है। सेब यानी एप्पल को वैज्ञानिक भाषा में मालस पुमिला के नाम से जाना जाता है।

लगभग 7000 प्रजातियों के सब अब तक ज्ञात हैं। ये फल ज़्यादातर सरदियों के मौसम में पाया जाता है। सेब में उपयोगी एंटीऑक्सिडेंट, फ्लैनोनोड्स और फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होते हैं। सेब के गूदे और छिलके दोनों में पॉलिफेलोल अच्छी मात्रा में पाया जाता है, और यह एंटीआक्सीबडेंट के रूप में काम करता है।

सेब में उपस्थित एंटीऑक्सिडेंट, कैंसर, मधुमेह, हृदय रोग, ब्लड प्रेशर जैसे रोगों के खतरे को कम करने में मदद करते है। अङ्ग्रेज़ी की एक कहावत के अनुसार यदि सेब को प्रतिदिन खाया जाए तो यह डॉक्टर पर होने बाले खर्चो को बचाया जा सकता है अरथार्थ एक डॉक्टर की आवश्यकता नहीं होगी।

सेब अपने मीठे स्वाद और पौष्टिक गुणो के कारण बहुत लोकप्रिए है। यह उज्ज्वल, लाल, मीठा, रंगदार, और कई स्वास्थ लाभों से भरपूर है। चलिये आपको आज सेब के कई फ़ायदों एवं नुकसान के बारे में बताते है।

सेब खाने के फायदे:

सेब के छिलके में प्रस्तुत विटामिन सी, हमारी सेहत के लिए अत्यंत लाभकारी होता है। सेब में घुलनशील नामक फाइबर होता है| जिस्से हमारे पाचन तंत्र को स्‍वस्‍थ और मजबूत होता है। हृदय संबंधी विकारों को दूर करने में सेब का नियमित सेवन आवशयक है। पॉलीफेनोल और फाइबर की उपलब्‍धता सेब में अच्‍छी मात्रा में उपस्थित होती है। यह फाइबर कोलेस्‍ट्रोल को नियंत्रित कर पाचन व्‍यवस्‍था को मजबूत करता है।

यह भी पढ़ें   कड़ी पत्ते के उपयोग से स्वास्थ्य को होने वाले फायदे | Curry Leave Benefits in Hindi

आइऐ जानते है सेब अन्ये किस प्रकार की बीमारीयों को ठीक करने में हमारी मदद कर सकता है।

  1. कैंसर से बचने के लिए सेब के फायदे

सेब उन फलों और सब्जीतयों में शामिल है जिनहे कैंसर विरोधी माना जाता है। सेब में सीमित एंटीऑक्सिडेंट कैंसर को रोकने में सहायता करते है। इतना ही नहीं… बल्कि सेब में उपस्थित एंटीऑक्सिडेंट, फेफड़े के कैंसर को रोकने या कम करने में लाभकारी होते है। कैंसर और गुर्दे से संबंधित खतरों को कम करने में सेब में प्रस्तुत एसिटोजिनिन और एलिकॉइड जैसे योगिक तत्व होते हैं। फेफड़े के कैंसर को कम करने के लिए सेब में उपस्थित एंटीऑक्सिडेंट लाभकारी होते है। फेफड़े के कैंसर होने का खतरा सेब, सफेद प्‍याज और अंगूर के नियमित रूप से सेवन से कम होता है।

  1. वजन घटाने के लिए सेब खाने के फायदे

    जो व्यक्ति अपने ज़्यादा वज़न से परेशान होते है… सेब के नीयमित सेवन से उन्हे काफी लाभ प्राप्त होता है। सेब, मोटापे और उससे संभन्धित अन्ये कई रोगो को रोकने में मदद करता है। हमारे शरीर को मजबूती सेब में उपस्थित लौह तत्‍वो से मिलती है। सेब में ग्रैनी स्मिथस बैक्‍टीरिया होता है जो आंतों के लिए अनुकूलित होता है। पाचन क्रिया को इसमें उपस्थित शर्करा बढ़ाता है। सेब मोटापे और उससे संबंधित अन्‍य रोगों को रोकने में मदद कर स‍कता है।
  2. स्‍तन कैंसर के लिए सेब के लाभ
    प्रतिदिन एक सेब के सेवन से स्तन कैंसर को रोकने में मदद करता है। स्तन कैंसर में, सेब के उपयोग से कैंसर का प्रभाव कम होते देखा गया है। यदि सेब,फलों और सब्‍जीयों के साथ अधिक खाया जाए तो इससे उपभोक्‍ता को अधिक फीनोलिक्‍स मिलेगा जो कि स्‍वास्‍थ के लिए महात्‍वपूर्ण होता है।
  3. गुण पाचन के लिए सेब के फायदे
यह भी पढ़ें   कॉर्नफ्लोर क्या है? और मक्के के आटे और कॉर्नफ्लोर में अंतर I What is Cornflour and Benefits, Uses, Difference in Hindi

सुबह, खाली पेट सेब का सेवन करना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह पेट से हानिकारक तत्‍वों को बाहर निकालता है और आंतों के काम काज में मदद करता है। सेब के पेस्ट से अल्सर, फोड़े आदि का इलाज करने में उपयोग किया जाता है। इसमे उपस्थिथ विटामिन सी घावो को भरने में सहायता करता है। सेब का नियमित और संतुलित आहार पेट से संबंधित बीमारीयों से निजात पाने के लिए जरूर करना चाहिए।

  1. मस्तिष्‍क के लिए सेब खाने के फायदे 

    बी-कॉम्‍प्‍लेक्‍स विटामिन का अच्‍छा उत्‍पादक होने के कारण मस्तिष्‍क में जीएबीए (GABA) न्‍यूटॉन के रासायनिक स्‍तर को संतुलित करता है। इससे तनाव, चिड़चिड़ापन और अवसाद आदि में कमी आती है। सेब को आहार के रूप में लेने से मस्तिष्‍क स्‍वस्‍थ बना रेहता है।

  2. स्‍वस्‍थ हृदय के लिए सेब खाने के लाभ 

    सेब में उपस्थिथ मैग्निशियम अच्छी मात्र में होने के कारण, जोड़ो से निकालने वाले एसिड को नियंत्रित करता है। हमारे शरीर में रक्‍तचाप के कम या ज्‍यादा होने पर उसे नियंत्रित करने के लिए एप्पल में सोडियम और पोटेशियम का अच्‍छा संतुलन होता है। ऐंठन को कम करने में भी सेब मदद करता है। सेब में नियासिन और फाइबर, खराब कोलेस्‍ट्रोल को कम करने के साथ अच्‍छे कोलेस्‍ट्रोल को बढ़ाने का काम करते है।

  3. त्‍वचा के लिए सेब के फायदे 

    हमारी त्वचा के लिए भी सेब का जूस बहुत फायदेमंद है। इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी, एंटीऑक्सिडेट जैसे पोषक तत्‍व शामिल हैं जो त्‍वचा के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए लाभकारी होते है।

  4. चर्म रोग ठीक करने के लिए सेब के फायदे 

    अल्‍सर, फोड़े आदि के इलाज सेब के पेस्‍ट का उपयोग में किया जाता है। घावों को भरने में विटामिन सी मदद करता है। हमारी त्‍वचा कोशिकाओं को स्‍वस्‍थ करने में सेब का जूस लाभकारी है। सेब सूजन और एक्जिमा को भी रोकने में मदद करता है।

  5. सेब के फायदे गठिया के लिए

    शरीर में, पानी और जोड़ो से निकलने वाले एसिड को नियंत्रितव करने के लिए सेब में मैग्‍नीशियम की अच्‍छी मात्रा होती है। मैग्‍नीशियम  गठिया और गठिया के लक्षणों को कम करने में लाभकारी होता है। सेब में कैल्शियम भी अच्‍छी मात्रा में होते है जो मांसपेशियों की कमजोरी को दूर कर उन्‍हें मजबूत बनाते है।
  6. सेब और दूध के फायदे

    सेब और दूध का एक साथ सेवन करना बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। सेब में उपस्थित फाइबर और दूध में उपस्थित प्रोटीन दोनों मिलकर शरीर में ग्‍लाइसेमिक इंडेक्‍स को कम करते हैं। यदि किसी व्यक्ति को मधुमेह या उच्‍च रक्‍त शर्करा की समस्‍या से परेशान हैं तो ऐसी स्थिति में 1 ग्‍लास दूध और सेब का उपयोग आपके लिए अच्‍छा विकल्‍प हो सकता है।

सेब के नुकसान

सेब का सेवन करने से किसी विशेष प्रकार के खतरे नहीं है, किन्तु सेब से सेबफल से संबंधित नुकसानों की जानकारी होना आवश्यमक है। आइऐ जाने सेब के कुछ नुकसान…

  • सेब के बीज में साइनाइड पाया जाता है, जो की एक जहर होता है  सेब के बीजों को नहीं खाना चाहिए क्यूंकी कुछ सेबों के बीज खाने से घातक परिणाम सामने आ सकते है।
  • सेब में अम्ला की मात्रा ज्यादा होती है। ये अम्लत कार्बन युक्तु पेय पदार्थों से दांतों में चार गुना ज्यायदा खतरनाक असर डाल सकते हैं ।

यह थे सेब के कुछ फायदे और कुछ नुकसान। यू तो सब फल और सब्जियाँ हमारे स्वास्थ के लिए अवशयक हैं, किन्तु सेब हमारे लिए उन फलों में आता है जो हमारे लिए अत्यंत लाभकारी माने जाते है। हमें कभी किसी भी फल या सब्जी के फ़ायदों और नुकसानों को कभी नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए, इस्से हमारा ही नुकसान होगा।

जुड़े रहे hindi.todaysera.com के साथ !खाली पेट सेब खाने के फायदे और नुकसान

error: Content is protected !!