कोरोनावायरस क्या है ? (What is Coronavirus ?) लक्षण और उपचार
अचानक से आई इस हॉलिडे का कारण तो सबको ही पता है। पूरी दुनिया में फैले हुए कोरोना वाइरस ने आतंक का माहौल बना दिया है। जगह -जगह लोगो के आने -जाने पर भी पाबंधी हो गई है। इस वाइरस से बचाव के लिए अलग – अलग तरह के तरीके अपनाए जा रहे हैं। लोगों को सैनेटाइजर का उपयोग करने के लिए कहा जा रहा है। साथ ही सरकार द्वारा जारी किये गए निर्देशों के अनुसार सभी बाजारों, थिएटर और यूनिवर्सिटीज को बंद कर दिया गया है।
आखिर ऐसा क्या है इस COVID -19 वाइरस में जो इसे इतना खतरनाक बनाता है?
आइए जाने क्या है इस वाइरस से जुड़ी महत्त्वपूर्ण जानकारी। साथ ही कितने प्रतिशत लोग अभी तक आए चपेट में और क्या है बचाव के तरीके।
“यूनिवर्सिटी ऑफ एंग्लिया (University of Anglia) के प्रोफेसर हंटर कहते हैं कि इस बीमारी के बारे में अभी भी बहुत कुछ जानना बाकी है। इसके बढ़ने की क्षमता और इसके शरीर को हानि पहुंचाने की रफ्तार को आंकना अभी भी मुश्किल है। “
क्या है कोरोना वाइरस?
2020 में वुहान में कंटामिनटेड सीफूड खाने से फैलने वाले वाइरस को COVID -19 का नाम दिया गया है। इस वाइरस को वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन (WHO) ने इसके मुकुट (Crown) जैसे आकार की वजह से COVID -19 का नाम दिया। शुरुआत में चीन में जब ये वाइरस फैला तो इसके आम लक्षणों वाले संक्रमण की तरह ही समझा गया। लेकिन इसकी सक्रियता को देखते हुए इसके मरीजों की संख्या में बहुत तेज़ी से वृद्धि हुई। तेज बुखार, खासी और शरीर में अकड़न कुछ आम लक्षण हैं।
आमतौर से होने वाले फ्लू में भी ये लक्षण देखे जा सकते हैं इसलिए इस वाइरस के बारे में पता लगने में समय लगा. जब इसका संक्रमण चीन से निकलकर इटली में फैला तब मीडिया ने इससे जुडी जानकारी पहुचांनी शुरू की। हालांकि मीडिया को भी इससे जुड़ी सटीक जानकारी इक्कठा करने में समय लगा।
भारत के कई राज्यों में भी इससे जुड़े कई मामले सामने आ रहे हैं। कई लोग इस वाइरस के संक्रमण से पीड़ित हैं और इनका इलाज चल रहा है। सरकार बचाव के कई तरीके अपना रही है लेकिन अभी भी इससे जुड़े मामलों की संख्या बढ़ रही है।
किन जगहों पर दिखा COVID -19 का प्रभाव ?
Source: Internet
पूरे विश्व में इस कोरोना वाइरस का प्रभाव देखा जा सकता है। पूरे विश्व की लगभग 150 देशों में कोरोना के मामले सामने आए हैं। थाईलैंड, ताइवान, जापान, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिआ, नेपाल, जर्मनी, श्री लंका, स्वीडन, स्पेन, बेल्जियम सहित और भी कई देशो में स्थिति गंभीर है। भारत में भी कोरोना का प्रभाव कई जगहो पर सक्रिय रूप से देखे जा सकते हैं।
भारत में लाख रोक थाम और मेडिकल केयर के बावजूद भी कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या भी काफी ज्यादा है।
यूनियन मिनिस्ट्री की रिपोर्ट के आधार पर 75 मामले सामने आए हैं। इनमें से बहुत से मरीजों का इलाज हो चुका है। बढ़ती समय सीमा के साथ जगह -जगह इस संक्रमण की सक्रियता बढ़ रही है। कई जगहों पर मरीजों की मौत की भी खबर आई है।
COVID -19 से बचाव के कौन से तरीके अपनाए जा रहें हैं?
Coronavirus – Covid se kaise Bachen
इस संक्रमण से बचने के लिए सर्कार ने सख्त नियम लागू किए हैं जो इस प्रकार हैं।
1 . स्कूल , कॉलेज , विश्वविद्यालय और किसी भी जनसमाज के इक्कठा होने वाली जगहों को बंद कर दिया गया है।
2 . डॉक्टर और हेल्थ केयर सेक्टर में काम कर रहे सभी लोग सक्रिय रूप से अपना योगदान दे रहे हैं।
3 . मीडिया से जुड़ें सभी साधन इस संक्रमण से जुडी सभी जानकारियों को लोगों तक पहुंचा रहे हैं।
4 . कई कॉर्पोरेट ऑफिस और मीडिया हाउसेस ने कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा दी है।
व्यावसायिक तौर पर देश के काफी हिस्सों में बाजार बंद हैं। बंदी से इकनोमिक मंडी तो आएगी लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए सर्कार ने बंदी का निर्णय लिया है।
अपने स्तर पर कैसे करें कोरोना से बचाव ?
अपने स्तर पर यदि आप हमेशा कुछ बातों का ध्यान रखें तो इस बीमारी पर रोकथाम पाई जा सकती है।
१. समय -समय पर अपने हांथों को धोए।
२. समय -समय पर अपने घर के आसपास सफाई रखें।
३. अगर सर्दी जुखाम है तो अपना ख़ास ख्याल रखें।
४. अगर आपके आसपास कोई बीमार है तो उससे उचित दूरी बनाए।
५. साथ ही सूखी खासी होने पर जांच करवाए।
६. हाथ मिलाने, गले मिलने या किसी भी ऐसी क्रिया से बचें।
७. सैनेटाइजर, मास्क का उपयोग करें।
८. सरकार के आदेशों को मानें इससे महज सूचना न समझे।
९. सब्ज़ियों को धो कर खाएं।
१०. बाहर खाना और जंक फ़ूड खाने से बचें।
११. व्हाट्सप्प और सोशल मीडिया पर आने गलत जानकारी से बचें। केवल सरकार के सूत्रों से आई जानकारी पर ही भरोसा करें।
किस वर्ग को है कोरोना वाइरस से अधिक खतरा ?
कोरोनावायरस डेमोग्राफिक्स – उम्र, लिंग और शारीरिक स्थितियों के आधार पर
लिंग के आधार पर कोरोना वाइरस का प्रभाव
वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन के द्वारा जारी की गई रिपोर्ट( जो कि अभी तक किये गए लेबोरेटरी टेस्ट और डाटा एनालिसिस पर आधारित है ) में सामने आया है कि महिलाओं में कोरोना वाइरस के संक्रमण की सम्भावना पुरुषों से कम है।
पुरुषों में स्मोकिंग, अल्कोहल और विब्भिन प्रकार की हानिकारक आदतें सेहत पर बुरा प्रभाव डालती हैं। इन सभी आदतों की वजह से इम्म्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। साथ ही औसतन पुरुषो में हृदयरोग सम्बन्धी बीमारियां भी महिलाओं की अपेक्षा अधिक होती है। इसी कारण पुरुषों में इस संक्रमण के बढ़ने की क्षमता अधिक बताई जा रही है।
उम्र के आधार पर कोरोना वाइरस का प्रभाव
डेथ रेट = (मरने वालो की संख्या / कुल मामले जो दर्ज हुए )
COVID 19 का प्रभाव बढ़ी हुई उम्र के लोगों को अधिक होता है। ऐसा उनकी कमजोर इम्यूनिटी की वजह से है। युवा अवस्था के मरीजों के संक्रमित होने पर भी इलाज से बचाव संभव है। जबकि बढ़ती उम्र के मरीजों में इस बीमारी का संक्रमण होने पर बचाव की सम्भावना कम है।
उम्र | संभावित मरीज |
80+ | 21.9% |
70+ | 14.8% |
60+ | 8.0% |
50+ | 3.6% |
40+ | 1.3% |
30+ | 0.2% |
20+ | 0.2% |
10+ | 0.2% |
9+ | – |
शारीरिक अवरोध होने पर इस संक्रमण की संभावना (Comorbidity)
यदि शरीर में हाइपरटेंशन, डायबिटीज, कार्डियोवैस्कुलर बीमारी या फिर कैंसर जैसी कोई समस्या है तो भी इस संक्रमण के होने की संभावना अधिक है।
हालांकि किसी भी स्थिति में अगर आप बचाव करते हैं। और डॉक्टर तथा सरकार द्वारा जारी किये गए निर्देशों का पालन करते हैं तो आप इस बीमारी से बच सकेंगे।
कोर्बिडीटी | डेथ रेट कन्फर्म | डेथ रेट आल केसेस |
हृदय रोग | 13.2% | 10.5% |
मधुमेह | 9.2% | 7.3% |
रेस्पिरेटरी रोग | 8.0% | 6.3% |
हाइपरटेंशन | 8.4% | 6.0% |
कैंसर | 7.6% | 5.6% |
तो दोस्तों मैं आशा करती हूं कि आपको हमारा यह कोरोनावायरस क्या है ? लक्षण और उपचार | What is Coronavirus and It’s Symptoms in Hindi पसंद आया होगा। तो कृपया करके इसे शेयर करें।
अगर आपको हमारी यह पोस्ट कोरोना वायरस कोरोनावायरस क्या है ? लक्षण और उपचार | What is Coronavirus and It’s Symptoms in Hindi पसंद आई है तो इस पोस्ट को फेसबुक, Instagram और Pintrest पे share करें|
ऐसे ही रोजाना जानकारी पाने के लिए जुड़े रहे hindi.todaysera.com/ के साथ।
अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:
दुर्घटना से सावधानी भली!
इसलिए ख्याल रखें और कोरोना से बचें !