अरुणाचल प्रदेश में कितने जिले हैं? | How many Districts are in Arunachal Pradesh

दोस्तो आज हम अरुणाचल प्रदेश में कितने जिले हैं? | How many districts are in Arunachal Pradeshके बारे में जानेंगे,  ऐसे सवाल GK में  अधिक पूछे जाते है।

अरुणाचल प्रदेश में कितने जिले हैं?:25

अरुणाचल प्रदेश भारत के उत्तर पूर्वी हिस्से में स्थित राज्य है। वर्तमान समय में अरुणाचल प्रदेश में कुल 25 जिले है। अरुणाचल शब्द का हिन्दी अर्थ होता है “उगते सूर्य का पर्वत”।अरुणाचल प्रदेश की सीमाएं पूर्व में म्याँमार से,पश्चिम में भूटान से,उत्तर में तिब्बत से,दक्षिण में असम से और दक्षिण पूर्व में नागालैंड से मिलती है। अरूणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर है। हिन्दी और असमिया यहाँ की मुख्य भाषा है।

अरुणाचल प्रदेश में कितने जिले.

भौगोलिक दृष्टि से यह पूर्वोत्तर का सबसे बड़ा राज्य है।पूर्वोत्तर की सात बहनों से प्रसिद्ध राज्यों में अरुणाचल प्रदेश राज्य सबसे बड़ा राज्य है। इस प्रदेश के इतिहास के बाद करें तो आजादी से पहले अथवा आजादी के बाद भी कुछ समय तक अरुणाचल प्रदेश को ‘नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी’ के नाम से जाना जाता था।

इसके बाद 20 जनवरी 1972 को इसे अरुणाचल प्रदेश का नाम दिया गया।इस नाम के साथ इसे असम से अलग करते हुए केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था।फिर 20 फरवरी 1987 को अरुणाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया।

भारतीय राज्यों में क्षेत्रफल की दृष्टि से अरुणाचल प्रदेश 15वें नंबर पर आता है और अरुणाचल प्रदेश का कुल क्षेत्रफल 83,743 वर्ग किलोमीटर है।2011 की जनगणना के अनुसार अरुणाचल प्रदेश 27वें नंबर पर था और 2011 में अरुणाचल प्रदेश की कुल जनसंख्या 13,82,611 थी।

अरुणाचल प्रदेश में जनसंख्या घनत्व 17 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर का है।जिस प्रकार भारत का हर एक राज्य जिलों में बटां है,उसी प्रकार अरूणाचल प्रदेश भी 25 जिलों में बटां है।अरुणाचल प्रदेश के जिलों का गठन जिन-जिन समय पर हुआ है। उनका विवरण इस प्रकार है,अरुणाचल प्रदेश के 9 जिलों का गठन अरुणाचल प्रदेश राज्य बनने से पहले ही हो चुका था।

यह भी पढ़ें   National Game of India in Hindi | भारत का राष्ट्रीय खेल कौन सा है?

फिर एक जिले का गठन अरुणाचल प्रदेश राज्य का गठन होने के साथ 1987 को हुआ।इसके बाद भी कई जिलों को बनाया गया है।यहाँ पर आखरी बार नए जिले की स्थापना 2018 में हुई थी।2018 में बनाए गए जिलों का नाम लेपा राड़ा और पक्के केसांग था।अरुणाचल प्रदेश के सबसे पुराने और सबसे पहले जिले की अगर हम बात करें जो 1965 में बनाया गया था जिसे तिरप जिले के नाम से जाना जाता है।

अरूणाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य बनाने के बाद पहली बार नए जिले की स्थापना 1992 में हुई थी।इस जिले का नाम पापुम पारे था।1992 के बाद फिर अगली बार नए जिले बनाए गए 1994 में फिर 1996 में इस प्रकार धीरे-धीरे जिलों की संख्या बढ़ती गई। आैर जैसा की हमने ऊपर बताया कि आखिरी बार 2018 में 2 नए जिले बनाए गए थे। कुछ लोग कभी-कभी इटानगर को भी जिला समझ लेते है।लेकिन यह कोई जिला नहीं है,यह अरुणाचल प्रदेश की केवल राजधानी है।

How many districts are in Arunachal Pradesh?:25

अरुणाचल प्रदेश के जिले जो की जनसंख्या और क्षेत्रफल के आधार पर एक दूसरे से भिन्न है।अरुणाचल प्रदेश के 25 जिलों में से क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला ऊपरी दिबांग घाटी है।जिसका कुल क्षेत्रफल 9129 वर्ग किलोमीटर है और यह क्षेत्रफल राज्य के अन्य जिलों के मुकाबले सबसे ज्यादा है।

इस जिले की वास्तविक स्थापना 1980 में लोहित जिले से अलग करते हुए की गई थी लेकिन 16 दिसंबर 2001 को ऊपरी दिबांग घाटी और निचली दिबांग घाटी में इन्हें बांट दिया गया था।इस जिले का नाम यहाँ से निकल कर जाने वाली नदी दिबांग नदी के नाम पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें   जन गण मन किसने लिखा था । Jana Gana Mana in Hindi

दिबागं नदी ब्रह्मपुत्र नदी से निकलती है। ऊपरी दिबांग घाटी अरुणाचल प्रदेश का सबसे बड़ा जिला जरूर है,लेकिन जनसंख्या की दृष्टि से इस जिले की जो जनसंख्या है वह सबसे कम जनसंख्या वाले जिले में गिनी जाती है।2011 की जनगणना के अनुसार,इस जिले की कुल जनसंख्या 7948 है।जनसंख्या की दृष्टि से इस जिले का घनत्व केवल 0.8 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है और इस लिहाज से यह भारत का सबसे कम घनत्व वाला जिला भी कहलाता है।

 जनसंख्या के आधार पर अरुणाचल प्रदेश का सबसे बड़ा जिला पापुम पारे है।जिसकी जनसंख्या 2011 की जनगणना के अनुसार 1,76,385 थी। इस जिले का कुल क्षेत्रफल 2875 वर्ग किलोमीटर है और यहां की साक्षरता दर 82.1% है।

इसके साथ ही इस जिले में लिंग अनुपात भी राज्य के अन्य जिलों के मुकाबले बेहतर है जिसमें 1000 लड़कों पर 950 लड़कियां है। पहले पापुम पारे जिला,निचले सबनसीरी जिले का ही हिस्सा था।लेकिन 1999 में इसे,इस जिले से अलग करते हुए पापुम पारे के रूप में एक नए जिले का गठन किया गया।

 अरुणाचल प्रदेश के जिलों के नाम की सूची-

 1.अन्जाव जिला 

2.चांगलांग जिला 

3.पूर्वी कामेंग जिला 

4.पूर्वी सियांग जिला 

5.लोहित जिला

  1. लोंगडिंग जिला 

7.लोअर सुबनसिरी 

8.पापुम पारे जिला 

9.तवांग जिला

  1. तिरप जिला

11.लोअर दिबांग घाटी जिला 

12.ऊपरी सियांग जिला 

13.अपर सुबानसिरी जिला 

14.पश्चिम कामेंग जिला 

15.पश्चिम सियांग जिला

16.ऊपरी दिबांग घाटी जिला

17.कुरूंग कुमेय जिला 

18.नामसाई जिला

19.करा दादी जिला 

20.पक्के केसागं

21.शि-योम 

22.सिंयांग

23.निचला सियां

24.लेपा राडा 

25.कामले

 अरुणाचल प्रदेश के कुल जिले 25 है जिनके नाम ऊपर सूची में दर्शाए गए है।

यह भी पढ़ें   BMW किस देश की कंपनी है ? | BMW Is Of Which Country | BMW Ka Full Form

ऐसे ही रोजाना जानकारी पाने के लिए जुडे रहे hindi.todaysera.com के साथ।

error: Content is protected !!