RIP Full Form | रिप का फुल फॉर्म क्या है?

दोस्तों क्या आपको पता है कि RIP का फुल फॉर्म क्या है? | RIP Full Form in Hindi क्या होती है

RIP का फुल फॉर्म क्या है?: Rest in peace

आजकल आप में से बहुत से लोगों ने RIP शब्द का उपयोग सोशल मीडिया साइट्स पर बहुतायत में होता देखा होगा और शायद काफी लोगों को इसके बारे में पता भी नहीं होगा। कभी कभी किसी चीज की जानकारी ना होने की वजह से हम उस पर गलत वक्तव्य दे देते हैं या कुछ गलत बोल देते हैं जिसकी वजह से हमें ग्रुप में शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है। ऐसा ही एक शब्द है RIP जो आजकल बहुत ज्यादा चलन में है। आपमें से बहुत से लोगों ने फेसबुक पर या व्हाट्सएप पर इस शब्द का प्रयोग होते हुए जरूर देखा होगा।

RIP full form in Hindi

तो चलिए RIP शब्द की फुल फॉर्म क्या है,और इसका पूर्ण अर्थ क्या है? इसके बारे में हम आज आपको जानकारी देते हैं।

आईए अब हम आपको जानकारी देते हैं कि इस शब्द का इतिहास कहां से आरम्भ होता है।RIP शब्द की उत्पत्ति का काल 15वीं या 16वीं शताब्दी के लगभग माना जाता है। इस शब्द की उत्पत्ति लेटिन भाषा के Requiescat in pace शब्द से हुई है।और 21वीं सदीं तक आते-आते इस शब्द का उपयोग बिल्कुल आम हो गया है क्योंकि भारतीय संस्कृति तो हमेशा से पाश्चात्य सभ्यता की ओर वैसे ही बहुत ज्यादा आकर्षित होती रही है। इसलिए इस शब्द का चलन भी अब यहां बहुत ज्यादा बढ़ चुका है।

पूरा शब्द Rest in peace है लेकिन जैसा कि हम देख ही रहे है,कि 21वीं सदी में पूरा शब्द ना बोलकर या लिखकर हर शब्द की शॉर्ट फॉर्म का ही उपयोग होने लगा है,और सोशल मीडिया साइट्स पर तो इन शॉर्ट फॉर्म्स का उपयोग होना बिल्कुल आम बात है।जैसा कि हम सभी देखते भी है,कि Talk to you later को TTYL,Takecare को TC, Good morning GM, ऐसे ही बहुत से शब्दों का शॉर्ट फॉर्म सोशल मीडिया साइट्स व्हाट्सएप,फेसबुक  जैसी ओर दूसरी सोशल मीडिया साइट्स पर भी होता देखते ही रहते है।

यह भी पढ़ें   आईटीआई की फुल फॉर्म | ITI Full Form in Hindi | आईटीआई क्या है ?

RIP शब्द को अंग्रेजी भाषा में Rest in peace कहते है,और अगर हिंदी में इसके शब्द का अर्थ समझें तो जब किसी की मृत्यु के बाद हम कहते हैं कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति मिले उसी की जगह आजकल RIP शब्द का प्रयोग होने लगा है।अगर RIP शब्द की अंग्रेजी की फुल फॉर्म का हिंदी अनुवाद करें तो इसका मतलब निकलता है, Rest मतलब आराम,Peace मतलब शांति तो इसका पूर्ण हिंदी अनुवाद हुआ,शांति से आराम करना।

RIP शब्द का प्रयोग ईसाई और मुस्लिम धर्म में होता है।यह शब्द पश्चिमी देशों का यानी अंग्रेजों द्वारा प्रयोग किए जाने वाला शब्द है।यह बात सभी अच्छे से जानते हैं कि ईसाई और मुस्लिम धर्म में शव को दफनाया जाता है और उसकी कब्र पर Rest in Peace लिखा जाता है। क्योंकि ईसाई और मुस्लिम धर्म की मान्यता है कि जब शव को हम दफना देते हैं और उसकी कब्र के ऊपर Rest in Peace लिखते हैं ऐसा करने से कयामत के दिनों में वे सभी शव अपनी कब्र से निकलकर वापस जिंदा हो उठेंगे।

किंतु हमारी भारतीय संस्कृति में भी आजकल अंग्रेजी का चलन कुछ ज्यादा ही बढ़ चुका है। इसीलिए किसी की मृत्यु होने पर अपने दुख और संवेदनाओं को व्यक्त करने के लिए लोग कमेंट बॉक्स में RIP या Rest in Peace लिख देते है। हमारी हिंदू मान्यताओं के अनुसार किसी की मृत्यु पर संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए हम हमेशा से बोलते रहे है,कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे जिसके स्थान पर आजकल RIP शब्द का उपयोग होने लगा है।लेकिन अगर किसी को इसके अर्थ के बारे में ही नहीं पता है,और वह सिर्फ लोगों को देखकर इसका अनुसरण कर रहे हैं तो इस शब्द से जुड़ी संवेदनाएं उनके दिल से व्यक्त नहीं होती हैं।

यह भी पढ़ें   यूपीएससी का फुल फॉर्म (UPSC Full Form) और इस एग्जाम की तैयारी कैसे करे पूरी जानकारी I

What is the full form of RIP?:Rest in peace

यह बात सभी जानते हैं कि जब किसी शब्द के अर्थ के बारे में हमें नहीं पता होता है तो उस शब्द के द्वारा जो संवेदनाएं हम व्यक्त करना चाहते हैं या जो हमारे दिल के भाव निकलने चाहिए वह नहीं आ सकते है। इसी कारण इस शब्द का अर्थ समझना बहुत ही जरूरी हो जाता है,क्योंकि जब किसी की मृत्यु होती है,तब उस व्यक्ति से बहुत से लोगों की संवेदनाएं जरूर जुड़ती हैं।जब भी कभी दुख की ये घड़ी किसी के जीवन में आती हैं तो उनके अपनों को हम सांत्वना जरूर देते है और अपना दु:ख प्रकट करने के लिए संवेदना भरे शब्दों से उनका ढांढ़स बांधते है।

RIP जिसे Rest in Peace कहते है। हमने समझा कि जब किसी की मृत्यु हो जाती है तो वहां पर जब अपनी संवेदना या दु:ख को प्रकट करते है तब हम इस शब्द का उपयोग करते है।RIP शब्द का प्रयोग हम सिर्फ किसी की मृत्यु होने पर ही कर सकते है,जहां हमें दुःख प्रकट करना होता है। इसके अलावा RIP शब्द का उपयोग और कहीं भी नहीं किया जाता है।

तो यह थी RIP शब्द से जुड़ी जानकारी,आशा है यह जानकारी आपको पर्याप्त लगी होगी।

ऐसे ही रोजाना जानकारी पाने के लिए जुडे रहे hindi.todaysera.com के साथ।

error: Content is protected !!