शुद्ध जल का PH मान कितना होता है?

दोस्तों क्या आपको पता है शुद्ध जल का PH मान कितना होता है?

शुद्ध जल का PH मान: 7

शुद्ध जल का PH मान

 शुद्ध पानी का PH मान 7 होता है। सामान्यतय: जल का PH मान की निर्धारित सीमा 6.5 से 8.5 के बीच मानी जाती है। जिसमें 7 से कम PH मान वाले जल को कठोर जल माना जाता है। इस जल को अम्लीय अथवा Acitic water भी कहा जाता है। इस जल को जांचने पर लोहा, मैग्नीस, कॉपर, लाइट एवं जिंक के अवशेष मिल सकते हैं।

साधारण भाषा में कहा जाए तो अम्लीय जल में जहरीले अवशेष घुले होते है। वहीं बिल्कुल इससे विपरीत बात करें तो 7 से अधिक PH मान के साथ जल को मूल जल माना जाता है।

 सतह जल प्रणालियों में PH मान की जो सामान्य सीमा निर्धारित है वह 6.5 से 8.5 है। और भूजल प्रणालियों के लिए PH मान श्रेणी को 6 से 8.5 के बीच माना गया है। 7 PH मान वाले जल को मृदु जल माना जाता है जो एक आदर्श जल है।

7 PH मान से कम वाला जल कठोर जल कहलाता है, जो मनुष्य के पीने के लिए उपयोग में नहीं लाया जा सकता है।PH मान एक तरह का सूचक होता है जो यह दर्शाता है कि जल कठोर है अथवा मृदु है।

आइए जल से जुड़े कुछ और रोचक तथ्यों के बारे में आपको जानकारी देते है।

जल दो रासायनिक यौगिकों हाइड्रोजन और ऑक्सीजन से मिलकर बना है।आप और हम सभी जानते है, कि अधिकांश पदार्थ पानी में घुल जाते है।इसी तथ्य को मानते हुए वैज्ञानिकों ने पानी को यूनिवर्सल सॉल्वेंट का नाम दिया है।यह बात हम सभी जानते है, कि पृथ्वी का तीन चौथाई भाग पानी से ढका हुआ है।

किन्तु क्या आप जानते है, इतने पानी में से कितना पानी पीने लायक है?आपको जानकर हैरानी होगी के पृथ्वी का एक तिहाई भाग पानी से ढका होने के बावजूद भी पूरी पृथ्वी के पानी का सिर्फ 1% पानी ही पीने और अन्य कार्यों में उपयोग करने लायक है।

पानी एक द्रव अवस्था में होता है और जब ठोस अवस्था में होता है तो उसके घनत्व में परिवर्तन हो जाता है। सामान्य जल को जब बर्फ के रूप में जमाया जाता है तो यह नोट किया गया कि वह अपने घनत्व का 9% तक फैल जाता है।वैज्ञानिकों ने पानी को तीन श्रेणियों में विभाजित किया है जिसके अंतर्गत पानी की तीन अवस्थाएं आती है।

द्रव,ठोस और गैस।द्रव सामान्य अवस्था वाला जल है, ठोस जब वह सामान्य अवस्था वाला जल बर्फ के रूप में परिवर्तित हो जाता है और गैस जल की वह अवस्था है जब वह जल वाष्प या भाप के रूप में होता है।पूरी दुनिया में उपस्थित महासागरों में से सबसे ज्यादा जल प्रशांत महासागर में समाहित है।

What is the PH value of water?: 7

स्वस्थ मनुष्य के शरीर में 70% केवल जल ही होता है। और क्या आप जानते है की यदि मनुष्य के शरीर का 10% पानी,अगर समाप्त हो जाता है तो, उसकी मृत्यु भी हो सकती है। मनुष्य भोजन के बिना करीब एक महीने तक जीवित रह सकता है, किन्तु जल के बिना मनुष्य एक हफ्ते के लिए भी जीवित रह सके ऐसा सम्भव नहीं है।

बड़ी अद्भुत और अनोखी शक्ति होती है हाथी में, हाथी ऐसा जानवर है जो 5 किलोमीटर दूर से ही यह पता लगा सकता है कि पानी का स्त्रोत किस दिशा में और कहां स्थित है। पूरी दुनिया का सबसे ज्यादा पीने योग्य साफ पानी जो एक बड़ी मात्रा में एक झील में एकत्रित है।इस झील का नाम बेकाल झील है,जो की रूस में है।इस झील में पीने योग्य साफ पानी का लगभग 20% जल मोजूद है।

 पृथ्वी का जल स्तर हर दर साल नीचे गिरता जा रहा है और यह बात बहुत ही चिंताजनक है। पानी का स्तर पुनः ऊपर आ सके इसके लिए प्रयास के तौर पर बारिश वाले जल को भूमिगत जल में पहुंचाने के लिए छतों से बह कर आने वाले जल की पाइप को एक और पाइप से जोड़कर सीधा भूमि तक पहुंचाया जाता है। देहरादून जैसे सरकारी आवासों और दिल्ली के सरकारी आवासों में यह विधि प्रारम्भ की जा चुकी है।

वर्तमान में पूरा विश्व जल की एक बहुत भारी संकट से जूझ रहा है। हर साल गर्मियों के समय में हम देखते है कि विश्व के कई इलाके ऐसे है जो पानी के लिए तरस जाते है। आज भी अगर पानी के मूल्य को लेकर गंभीर ना हुए तो हमारी आने वाली पीढ़ियों के सामने एक बहुत बड़ा जल संकट खड़ा हो चुका है। जिस प्रकार से जल का दोहन हो रहा है वह दिन दूर नहीं जब शायद भविष्य में विश्व युद्ध जल को लेकर ही हो। दोस्तों ‘जल ही जीवन है’ इसकी हर एक बूंद का महत्व हमें समझना चाहिए।

 हमने यहां यह जाना कि जल का PH मान 7 होता है और जल का PH मान अगर 7 से ऊपर या नीचे जाता है तो उस जल के गुणों में कौन से परिवर्तन हो जाते है। आशा करते हैं कि जल का PH मान कितना होता है और जल से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां आपको बेहद पसंद आए होंगी।

 जल का PH मान कितना होता है और जल से जुड़ी अन्य जानकारियों के बारे में जानकर आपको कैसा लगा हमें कनैक्ट करके अवश्य बताइए।

ऐसे ही रोजाना जानकारी पाने के लिए जुडे रहे hindi.todaysera.com के साथ।

 

यह भी पढ़ें   10 Lines on Independence Day in Hindi | स्वतंत्रता दिवस पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में
error: Content is protected !!