भारत के गृह मंत्री कौन है? Who is the Home Minister of India

भारत के गृह मंत्री Home Minister OF India
माननीय अमित शाह जी

दोस्तो आज हम भारत के गृह मंत्री कौन है? Who is the Home Minister of India के बारे में जानेंगे,  ऐसे सवाल GK में काफी अधिक पूछे जाते है। यदि आपको नही पता है की भारत के गृह मंत्री कौन है? Who is the Home Minister of India? तो हम आपको बता देते है भारत के गृह मंत्री माननीय अमित शाह जी हैं |

भारत के गृह मंत्री कौन है?: माननीय अमित शाह जी

भारत सरकार में प्रधानमंत्री के पद के बाद दूसरा सबसे महत्वपूर्ण पद गृहमंत्री का होता है। वर्तमान में भारत के गृह मंत्री श्री अमित शाह जी है।17 वीं लोकसभा चुनाव के बाद अमित शाह जी को भारत का गृह मंत्री नियुक्त किया गया है।

31 मई 2019 को माननीय  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी ने राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में भारत के नए गृह मंत्री श्री अमित शाह जी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। 2014 में जब बीजेपी सरकार सत्ता में आई तब अमित शाह जी को केंद्र सरकार में कोई कार्यभार नहीं दिया गया था।

किन्तु अमित शाह जी पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष की एक बहुत ही बड़ी जिम्मेदारी थी।भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण रूप से सशक्त करने का कार्य अमित शाह जी के कंधों पर ही था। जिस कार्य को इन्होंने पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निभाया और पार्टी को मजबूत बनाने में एक अहम भूमिका निभाई।

2019 के लोकसभा चुनाव में दो मजबूत उम्मीदवार श्रीमती सुषमा स्वराज जी और अरुण जेटली जी जिन्होंने स्वास्थ्य कारणों के चलते चुनाव में भाग नहीं लिया था। जिस कारण प्रधानमंत्री मोदी जी ने अमित शाह जी को मजबूत उम्मीदवार मानते हुए अमित शाह जी को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए प्रस्तावित किया। जिसमें अमित शाह जी ने गुजरात के गांधीनगर लोकसभा सीट से भारी मतों से चुनाव जीता।

भारत सरकार में गृह मंत्रालय भारत की आंतरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने का कार्य करता है और यह सब कार्य गृह मंत्रालय राज्य के संवैधानिक अधिकारों में बिना किसी हस्तक्षेप के करता है।इसी गृह मंत्रालय के मुखिया गृहमंत्री होते है। गृह मंत्रालय राज्य सरकार को वित्तीय सहायता और विशेषज्ञता प्रदान करते है। जो राज्य सरकारों के लिए विशेष मार्गदर्शन का कार्य करता है।

यह भी पढ़ें   एशिया महाद्वीप में कुल कितने देश हैं? I How Many Countries Are There In Asia Continent?

भारत सरकार अधिनियम 1961 कार्यों के आवंटन के अनुसार गृह मंत्रालय के उत्तरदायी प्रमुख प्रभागों के अंतर्गत नीति नियोजन,स्वतंत्रता सेनानी/पुनर्वास,आपदा प्रबंधन,न्यायिक,पुलिस,नक्सल प्रबंधन, पूर्वोत्तर ,वित्त,विदेशी, प्रशासन,समन्वय प्रभाग इत्यादि शामिल है। राष्ट्र में शांति व सौहृद बना रहे इसके लिए गृह मंत्रालय का कार्य यह सुनिश्चित करना होता है सभी को समय पर न्याय मिले और कानून का पूर्ण पालन हो,आंतरिक सुरक्षा के लिए आतंकवादियों और उग्रवादियों से होने वाले खतरें को समाप्त करना, किसी भी प्रकार का भीड़तंत्र या विद्रोह की स्थिति को नियंत्रण में रखना, समाज को अपराध मुक्त वातावरण मिले तथा मानव अधिकारों की रक्षा हो,प्रकृतिक या मानव-जनित आपदाओं के कारण होने वाले नुकसान को कम करना है।

वर्तमान 2019 में बीजेपी पार्टी के लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बने श्री नरेंद्र मोदी सरकार में अमित शाह जी भारत के 35वें गृह मंत्री के रूप में मनोनीत हुए है। नरेंद्र मोदी सरकार में भारत के पिछले गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी थे जो वर्तमान सरकार में केंद्रीय रक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल रहे है।

राजनाथ सिंह जी 26 मई 2019 तक भारत के गृह मंत्री के पद पर आसीन रहे। 2014 से पहले कांग्रेस सरकार के सुशील कुमार शिंदे गृह मंत्री थे। भारत सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री के साथ ही केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के पद भी होते है जिसके लिए 2019 की बीजेपी सरकार में दो केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय और श्री जी०कृष्ण रेड्डी नियुक्त किए गए है।गृह मंत्री अमित शाह जी का कार्यालय राष्ट्रपति भवन के नॉर्थ ब्लॉक में स्थित है। वर्तमान में श्री अमित शाह जी गृहमंत्री के साथ-साथ सुरक्षा परिषद के सदस्य भी है।

यह भी पढ़ें   भारत की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील कौन सी है? Biggest human made lake in India

Who is the Home Minister of India ?: Honorable Amit Shah

क्या आप सभी जानते है कि हमारे भारत देश के सबसे पहले गृह मंत्री कौन थे? वह भी गुजरात से ही थे और आप व हम सब उन्हें बखूबी पहचानते है।भारत देश के सबसे पहले गृहमंत्री श्री वल्लभ भाई पटेल जी थे।

 भारत के गृह मंत्री अमित शाह जी का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को गुजरात के एक बहुत ही संपन्न परिवार में हुआ था। इनके पिताजी का नाम श्री अनिलचंद्र शाह और माता जी का नाम श्रीमती कुसुमबेन है।अमित शाह जी की प्रारंभिक और उच्चतर शिक्षा गुजरात में ही हुई है। अमित शाह जी का विवाह 1987 को सोनल शाह के साथ हुआ था जिनसे इन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई।इनके पुत्र का नाम जय शाह है।

 अमित शाह जी 1997 से 2012 तक गुजरात के खरखेजा विधानसभा क्षेत्र से लगातार चार बार और 2012 से 2017 तक नारनपुरा विधानसभा क्षेत्र से एक बार विधायक रह चुके है। 19 अगस्त 2017 को अमित शाह जी गुजरात से भारत के उच्च सदन राज्यसभा के लिए चुने गए।

23 मई 2019 को लोकसभा चुनाव के आए नतीजों में गुजरात की 6 लोकसभा सीटों में से गांधीनगर लोकसभा सीट से 5,57,014 रिकॉर्ड तोड़ वोटों के साथ अमित शाह जी विजयी हुए। जो गांधीनगर सीट की कुल वोटों का लगभग 70% वोट शेयर था। गांधीनगर लोकसभा सीट से अमित शाह जी ने जीत के साथ लालकृष्ण आडवाणी जी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

 बीजेपी पार्टी को संगठनात्मक रूप से मजबूती प्रदान करने के लिए अमित शाह जी ने बहुत मेहनत की है। जब मोदी जी गुजरात के मुख्यमंत्री थे उस समय पर भी अमित शाह जी ने पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में बीजेपी पार्टी को गुजरात राज्य में सबसे ज्यादा सशक्त पार्टी बना कर मिसाल कायम की है। और 2014 में जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने तब से लेकर 2019 तक अमित शाह जी ने पार्टी को उच्च शिखर तक पहुंचाया है।

यह भी पढ़ें   NetFlix किस देश की है ? | NetFlix Kis Desh Ki Hai in Hindi

जिसका सपना बीजेपी पार्टी ने देखा था।भारतीय जनता पार्टी आज 10 करोड़ सदस्यों के जुड़ने के साथ ही भारत की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है। अमित शाह जी के कार्य की शुरुआत एक संघ लोक सेवक से शुरू होकर आज भारत के गृहमंत्री तक पहुंच चुकी है और यह सफर आगे और भी बहुत बाकी है।

गुजरात में विधायक रहते हुए अमित शाह जी कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके है। जिनमें उन्हें गुजरात राज्य विधानसभा की सार्वजनिक उपक्रम समिति का अध्यक्ष,मोदी मंत्री मंत्रिमंडल में उन्हें गृह, पुलिस,नागरिक सुरक्षा, सीमा सुरक्षा, ग्राम रक्षक दल, निषेध,कारागार, आबकारी और परिवहन राज्य मंत्री विभाग जैसे विशेष विभागों में कार्य करने का मौका मिला।

वर्तमान में अमित शाह जी देश के गृहमंत्री के रूप में अपने पदभार को संभाल रहे है और बखूबी वह इस कार्य को कर रहे है। अपना पदभार संभालते ही उन्होंने बहुत ही विशेष रूप से कश्मीर में धारा 370 को समाप्त करने का कार्य कर अपने गृह मंत्री के कार्यकाल को एक ऐतिहासिक पहचान तो दिला ही दी है। 

भारत के गृह मंत्री अमित शाह जी से जुड़ी जानकारियों के बारे में जानकार आपको कैसा लगा हमें जरूर बताइएगा आगे भी आपको इसी प्रकार और भी महत्वपूर्ण जानकारियां हम देते रहेंगे।

तो यह थी भारत के गृह मंत्री कौन है? Who is the Home Minister of India के बारे में जानकारी, आशा है आपको यह जानकारी पर्याप्त लगी होगी।

हमारे इस पोस्ट को पढने के लिए हम आपका आभार व्यक्त करते है। इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगो को facebook, whatsapp जैसे सोशल मीडिया पर जरुर शेयर करे।

ऐसे ही रोजाना जानकारी पाने के लिए जुडे रहे hindi.todaysera.com के साथ।

 

error: Content is protected !!