भारत के वर्तमान उपराष्ट्रपति का नाम क्या है 2019

भारत के वर्तमान उपराष्ट्रपति का नाम क्या है (Bhart ke vartaman uprastrapati ka naam) – वेंकैया नायडू

भारत के वर्तमान उपराष्ट्रपति का नाम क्या है

भारत सन 1947 में अंग्रेजों की अधिनायकत्व से आज़ाद हुआ था। देश में आज़ादी लाने के लिए कई लोग शहीद हुए। भारत देश को अपना संविधान 26 जनवरी 1950 को मिला, जिससे भारत सरकार की स्थापना हुई। उस समय आज़ाद भारत के पहले प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू वः राष्ट्रपति श्री राजेंद्र प्रसाद थे। आज हम जिस पदवी के बारे में जानेंगे वह उप राष्ट्रपति का पद है। भारत देश के पहले उप राष्ट्रपति, श्री सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी थे, जिन्हों ने 13 मई 1952 को राष्ट्रपति भवन में शपथ ली थी। उप राष्ट्रपति का पद बेहद जरुरी होता हैं।

भारत का उपराष्ट्रपति राष्ट्रपति के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा संवैधानिक कार्यालय है। भारतीय संविधान का अनुच्छेद 63 के अनुसारभारत का उपराष्ट्रपति होगा।उपराष्ट्रपति राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में मृत्यु, त्यागपत्र, महाभियोग या अन्य स्थितियों के कारण राष्ट्रपति के रूप में कार्य करता है और देश की अर्थव्यवस्था बनाए रखेगा। फ़िलहाल हमारे भारत देश के उपराष्ट्रपति का नाम श्री मुप्पवरापु वेंकैया नायडू हैं।

Current Vice president of India – Venkaiah Naidu

भारत देश के उपराष्ट्रपति ही संसद में राज्य सभा के अध्य्क्ष होते हैं। उपराष्ट्रपति का चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से एक निर्वाचक मंडल के सदस्यों द्वारा किया जाता है, जिसमें एकल हस्तांतरणीय मत के माध्यम से आनुपातिक प्रतिनिधित्व की प्रणाली के अनुसार संसद के दोनों सदनों लोक सभा और राज्य सभा के सदस्य होते हैं और भारतीय चुनाव आयोग द्वारा संचालित गुप्त मतदान द्वारा होता है। उपराष्ट्रपति के पास पुरे पाँच वर्ष  के लिए यह पद होता है। उपराष्ट्रपति को किसी भी समय फिर से चुना जा सकता है। हालाँकि, की वह अपना कार्यालय को मृत्यु, त्यागपत्र या निष्कासन से पहले समाप्त किया जा सकता है। संविधान फिर से चुनाव के अलावा, एक असाधारण रिक्ति की स्थिति में उपराष्ट्रपति के कार्यालय के उत्तराधिकार का एक तंत्र प्रदान नहीं करता है। उपराष्ट्रपति पद पर संविधान अनुसार वेतन का कोई प्रावधान नही हैं, परंतु वः उपराष्ट्रपति के साथ साथ संसद में राज्य सभा के अध्य्क्ष भी हैं, तोह उन्हें तक़रीबन 1.5 लाख रुपये वेतन के रूप में मिलता हैं।

यह भी पढ़ें   भारत देशभारत में कितने राज्य है 2019 में Number of States In India

हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू का जन्म 1 जुलाई 1949 को भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा जिला पार्षद हाई स्कूल, बुकचर्ड्डी पालम (नेल्लोर) से पूरी की और वी. आर. कॉलेज, नेल्लोर से राजनीति और राजनयिक अध्ययन में स्नातक की डिग्री हासिल की। आगे चलकर उन्होंने आंध्र प्रदेश यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लॉ, विशाखापत्तनम से अंतरराष्ट्रीय कानून में विशेषज्ञता के साथ कानून में स्नातक की डिग्री हासिल की। वह अपने कॉलेज के समय से राजनीती में काफ़ी रूचि लेते थे। उन्हें आंध्र विश्वविद्यालय से संबंदित कॉलेजों के छात्र संघ के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था। यह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। इन्होंने कई मंत्रालयों में मंत्री पद पर काफी काम किया है जैसे की सूचना और प्रसारण मंत्री, ग्रामीण विकास मंत्री और शहरी विकास, आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन और संसदीय मामलों के मंत्री के रूप में अपना फ़र्ज़ अदा किया है। इन्होंने ने अपने पूरे जीवन भर के कार्यलय में काफी प्रसिद्धि हासिल की है। वः देश के लिए काजी वफादार हैं। यह देश के 13 वे उपराष्ट्रपयी के रूप में 11 अगस्त 2017 को अपने कार्यालय की शुरुआत की थी।

भारत के उपराष्ट्रपतियों की सूची:

  1. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
  2. जाकिर हुसैन
  3. वी वी गिरी
  4. गोपाल स्वरूप पाठक
  5. बी डी जत्ती
  6. मोहम्मद हिदायतुल्ला
  7. रामस्वामी वेंकटरमण
  8. शंकर दयाल शर्मा
  9. के आर नारायणन
  10. कृष्ण कान्त 
  11. भैरोंसिंह शेखावत
  12. मोहम्मद हामिद अंसारी
  13. वेंकैया नायडू

 

error: Content is protected !!