तेज गर्मी से बचने के आसान उपाय I Tips Garmi Se Bachne Ke in Hindi

दोस्तो आज हम इस पोस्ट मे टिप गर्मी से बचने के (Tips Garmi Se Bachne Ke in Hindi) के बारे में जानेंगे।

तेज गर्मी से बचने के आसान उपाय (Tips Garmi se bachne ke in Hindi)

टिप गर्मी से बचने के Tips Garmi Se Bachne Ke in Hindi

समय बेहद तेजी से बदल रहा है परन्तु फिर भी व्यक्ति इस समय से तालमेल बिठाने में असमर्थ रहता है। इसका मुख्य कारण है कि मनुष्य समय को बदलते हुए नहीं देख पाता। लेकिन जिसको वह बदलते हुए देख पाता है तो वह है मौसम। मौसम को बदलते देखने की जरूरत ही नहीं होती इसका समय निश्चित है। मार्च महीने की शुरुआत से ही सूरज देवता अपने प्रकाश से लोगों को सताने में कोई कसर नहीं छोड़ते। हाफ स्लीव्स वाले शर्ट्स और ठंडा पानी पीने के बावजूद भी गर्मी के सितम से बचना नामुकिन सा मालूम होता है। इसी कारण लोग इंटरनेट का सहारा लेते हैं।टिप गर्मी से बचने केखुद की स्किन को बेरंग होने से बचाने के लिए, हर प्रकार की बीमारी से बचाने के लिए।

तेज गर्मी से बचने के आसान उपाय

गर्मी किसी के हुक्म का मोहताज नहीं है, इसे मालूम है कि इसको मार्च महीने में तीव्र गति से लोगों तक अपनी रोशनी डालने ही होती है। जैसे सभी मनुष्यों की पसंद अलग होती है परन्तु मौसम के लिहाज से कहा जाए तो अधिकतर का पसंदीदा मौसम गर्मी का मौसम ही है। लेकिन इसके बावजूद गर्मी अपना प्रकोप कम नहीं करती। गर्मी से मात्र शरीर से पसीना नहीं बल्कि चेहरे का रंग भी निकलता है। इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको कुछ महत्वपूर्ण उपायों से अवगत कराएंगे जिसके तहत आप खुद को स्वस्थ रख पाएंगे। जानते हैं टिप गर्मी से बचने के।

  • पानी है साथ तो स्वास्थ्य है साथ:- ‘जल ही जीवन है, जल है तो कल है’ यह स्लोगन मात्र स्लोगन ही नही जीवन मे पानी का महत्व बताता है। धूप में बॉडी को पानी की जितनी आवश्यकता होती है शायद ही किसी अलग वस्तु की हो। व्यक्ति को डिहाइड्रेशन से बचने के लिए यह उपाय करना चाहिए। गर्मी के मौसम में पानी की बोतल अपने साथ जरूर रखनी चाहिए। प्यास के अनुसार नियमित रूप से पानी को पीना चाहिए। जिससे यह होगा कि आपकी बॉडी में पानी की कमी नहीं होगी।
यह भी पढ़ें   कड़ी पत्ते के उपयोग से स्वास्थ्य को होने वाले फायदे | Curry Leave Benefits in Hindi

 

  • तेल वाले खाद्य पदार्थ से बचें:- गर्मी के मौसम में तेल से बने पदार्थ से व्यक्ति को दूर रहना चाहिए। ऐसा इसीलिए क्योंकि  गर्मी में पाचन शक्ति उतनी सक्रिय भूमिका नहीं निभा पाती। इसीलिए व्यक्ति इन बीमारियों से अधिकांश समय घिरा हुआ रहता है। इसमें एसिडिटी, पेट की समस्या भी शामिल है।

 

  • फल वही चुने, जो गर्मी के मौसम में आते हो:- हर मौसम से तालमेल बैठाने के लिए बाजार में फल उपलब्ध होते हैं। व्यक्तियों को उसी फल या पेय पदार्थ का ग्रहण करना चाहिए जो उस मौसम के लिए बने हो। अर्थात उसी फल का सेवन करे जो गर्मी के लिए पर्याप्त हो और शरीर को हानि न पहुंचाए। जैसे कि खीरा, तरबूज, खरबूजा, ककड़ी और पेय पदार्थों में छाछ, लस्सी, निम्बू पानी और गन्ने के रस को अपने पेट मे जगह दें।

 

  • ढके अपने सर को:- गर्मी से बचने के लिए कहा जाता है कि व्यक्ति को धूप की किरणों से जितना हो सके उतना बचना चाहिए। लेकिन बचने के लिए अब लोग अपना कार्य करना तो नहीं छोड़ सकते। इसीलिए हर व्यक्ति को बाहर निकलने से पहले अपने सर को किसी कपड़े से ढक लेना चाहिए। इसमें कपड़ा, गमछा और छाता आपके काम आ सकता है।
  • बचाए खुद को मच्छरों से:- गर्मी जैसे ही आती है अकेले नहीं आती साथ में मछरों को भी आने का न्योता दे आती है। आपको सिर्फ गर्मी से बचने के साथ इन मछरों से भी लड़ना होगा। इसके लिए आपको रात को मच्छरदानी का उपयोग जरूर करना चाहिए।
यह भी पढ़ें   Patanjali Kesh Kanti Oil ke fayde in Hindi | केश कांति ऑयल के फायदे

 

  • पसीने से है भीगे हुए तो खुद को ठंडे पानी में न भिगाए:- गर्मियों में तेज धूप से आकर व्यक्ति सीधा बाथरूम में नहाने के लिए जाता है लेकिन यह सबसे बड़ी गलती है। गर्मी में हमारे शरीर का तापमान गर्म होता है इसीलिए व्यक्ति को सबसे पहले शरीर के तापमान को नॉर्मल होने का इंतजार करना चाहिए।

गर्मी के मौसम होने वाली बीमारियां:

गर्मी के मौसम में हमें निम्नलिखित बीमारियां हो सकती हैं:

  1.   लू लगना
  2. घमोरिया
  3.  डिहाइड्रेशन
  4. नकसीर का फूटना
  5. झींगा
  6. चेचक
  7. खसरा
  8. पीलिया
  9. टाइफाइड
  10. घबराहट होना
  11. उलटी-दस्त
  12. sun-burn

इन सभी  समस्याओं से हमें बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करना चाहिए

गर्मी से बचने के लिए इन बातो का भी अवश्य ध्यान रखें

  • गर्मी के मोसम में हमको खुले शरीर में नहीं रहना चाहिए|
  • गर्मी के मोसम में हमको नंगे सर और नंगे पाँव धुप में नहीं चलना चाहिए|
  • गर्मी के मोसम में हमको कूलर या AC से निकल कर तुरंत धुप में नहीं जाना चाहिए|
  • गर्मी के मोसम में हमको सूती और ढीले कपडे पहनने चाहिए |
  • यदि हम कहीं बाहर तेज धुप से आये हैं तो हमर आकर तुरंत ठंडा पानी नहीं नहीं पीना चाहिए|गर्मी के मोसम में वो मसाले जिनकी तासीर गरम जैसे लाल मिर्च, गरम मसाला,लहसुन, काली मिर्च , लौंग, तेज पत्ता बहुत गर्म खाना ,चाय ,शराब को नहीं करना चाहिए|
  • एक दम तेज गर्मी से सीधे AC या कूलर में कभी न बैठे।

गर्मी के मौसम में उपयोगी सरबत और फल

गर्मी के मौसम में हमें कम से कम ६-८ लीटर दिन में साफ पानी पीना चाहिए और हमे कम से काम खाना चाइये, हम जितना हम कम खाएंगे हम्रेस शरीर में हल्कापन और ताजा महसूस करेंगे|  गर्मी के मौसम में  जितना हो सके उतना लिक्विड (Liquid Diet) डाइट लेनी चाहिए अत: गरमी के मौसम में हम निम्न सरबत और फल ले सकते हैं|

  1. शिकंजी
  2. बादाम मिल्क
  3. आम पन्ना
  4. गुलकंद
  5. केले का शरबत
  6. तरबूज
  7. खरबूज
  8. बेल
  9. लीची
  10. संतरा
  11. दही
  12. नारियल पानी
  13. लस्सी
  14. गन्ने का रस
  15. आइसक्रीम
  16. कुल्फी
  17. चुस्की
यह भी पढ़ें   Health Insurance Policy in Hindi | हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी

गर्मियों में सन बर्न की समस्‍या कैसे बचें

अगर आप काफी समय धुप में रहे हैं तो शरीर का जो हिस्सा खुला है वहां पे नारियल तेल लगाएं, ताकि Sun Burn न हो त्वचा नहीं झुलसे और हमे मछली के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए यह हमें सुन बुरण की समस्या से बचाता है यह सनबर्न के खिलाफ मजबूत प्रतिरोधक शक्ति विकसित करता है

अंत मे यही कहना चाहेंगे कि हर व्यक्ति को हर मौसम में अपना ध्यान रखना चाहिए। आप स्वस्थ रहेंगे तो ही देश स्वस्थ रहेगा।

इस पोस्ट की जानकारी आप अपने Friends को भी दे। तथा Social Media पर भी यह पोस्ट Share करे। जिससे और भी ज्यादा लोगों के पास यह जानकारी पहुँच सके।

अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई है तो इस पोस्ट को फेसबुक, Instagram और Pintrest पे share करें।

यदि आप हमारी Website के Latest health Update पाना चाहते है, तो आपको हमारी hindi.todaysera.com की Website को Subscribe करना होगा। फिर मिलेंगे आपसे ऐसे ही जानकारी लेकर तब तक के लिए अलविदा दोस्तों हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद, आपका दिन शुभ हो।

error: Content is protected !!