हरियाणा की राजधानी क्या है? | Haryana ki rajdhani

दोस्तो आज हम हरियाणा की राजधानी क्या है? | Haryana ki rajdhani के बारे में जानेंगे,  ऐसे सवाल GK में भी पूछे जा सकते हैं |

हरियाणा की राजधानी क्या है?: चंडीगढ़

हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ है और चंडीगढ़ एक केंद्र शासित प्रदेश भी है। चंडीगढ़ केवल हरियाणा की ही नहीं अपितु पंजाब की भी राजधानी है। 2 राज्यों की एक राजधानी ऐसा संयोग केवल चंडीगढ़ के साथ ही है। 1947 में जब भारत देश आजाद हुआ था तब पंजाब की राजधानी जो कि लाहौर थी पाकिस्तान के हिस्से में चली गई थी इन सब की वजह से चंडीगढ़ को पंजाब की राजधानी घोषित किया गया।चंडीगढ़ क्योंकि पूर्व कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी की विशेष रुचि वाला क्षेत्र रहा है। चंडीगढ़ शहर कितना खूबसूरत और संपन्न है यह पूरा देश जानता है।

चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व एक लोकसभा क्षेत्र करता है जिसमें 16वीं लोकसभा में वर्तमान में श्रीमती किरण खेर जी भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा सांसद यहां से चुनी गई हैं।चंडीगढ़ नीति बद्ध तरीके से सेक्टर में बना हुआ शहर है। किंतु इसमें सेक्टर 13 नहीं आता है,क्योंकि चंडीगढ़ के मुख्य वास्तुकार ली कार्बुज़िए इस नंबर को अशुभ मानते थे।

चंडीगढ़ शहर का पूर्ण मास्टर प्लान अमेरिकी वास्तुकार अल्बर्ट मेयर ने तब बनाया था जब वह पोलैंड में जन्मे वास्तुकार मैथ्यू नोविकी के साथ कार्यरत थे। 1950 में मैचों की मृत्यु के बाद ली क को योजना में स्थान मिला। चंडीगढ़ शहर सिटी ब्यूटीफुल के नाम से पूरे देश में मशहूर है।यहां बहुत से उद्यान,झील,स्पोर्ट्स कंपलेक्स भी है जिनमें रॉक गार्डन,रोज गार्डन,सुखना झील,सुखना वन्यजीव अभयारण्य, मोहाली स्टेडियम,चंडीगढ़ क्रिकेट स्टेडियम आदि प्रमुख है। चंडीगढ़ के रॉक गार्डन की विशेषता यह है कि इसका निर्माण नेकचंद्र जी ने औद्योगिक और शहरी कचरे का इस्तेमाल करके बनाया है।

यह भी पढ़ें   लूडो का इतिहास और उससे जुड़ी कहानियां | History of Ludo Game in Hindi

अब हम हरियाणा की प्रमुख विशेषताओं को बताते है।हरियाणा क्षेत्र खेलकूद,कृषि,दूध इन सब के लिए जाना जाता है।हरियाणा की पहलवानी से तो सभी वाकिफ हैं जिनमें फोगाट सिस्टर्स का नाम सुनते ही तो पूरा देश गौरवान्वित महसूस करता है साथ ही और भी बहुत से पहलवान जिनमें सुशील पहलवान,बजरंग पुनिया,योगेश्वर दत्त इन्हें कौन नहीं पहचानता है।

साक्षी मलिक जिन्होंने ओलंपिक गेम्स 2018 में पहला पदक लाकर देश का नाम रोशन किया और वहां खेल रहे हैं और भी बहुत से भारतीय खिलाड़ियों में एक जोश भर दिया। कृषि के लिए हरियाणा की धरती बहुत ही अनुकूल है।यहां पर विशेष रूप से जाट और गुर्जर समुदाय के लोग निवास करते हैं। जो कृषि में बहुत ही संपन्न तरीके से रहते हैं। पशुपालन में गाय और भैंस के दूध का मुख्य रूप से उत्पादन होता है। यह राज्य भारत देश का दूसरा सबसे बड़ा धनी राज्य है यहां के ग्रामीण आबादी भी करोड़पति लोगों की है।

What is the capital of Haryana?:Chandigarh

हरियाणा राज्य का कुल क्षेत्रफल 44212 वर्ग किलोमीटर है क्षेत्रफल की दृष्टि से हरियाणा राज्य को भारत में 21वां स्थान प्राप्त है। हरियाणा राज्य का गठन 1 नवंबर 1966 को हुआ था। हरियाणा राज्य से कुल 5 राज्यसभा सीटें,10 लोकसभा सीटें आवंटित है।हरियाणा विधानसभा में कुल 90 विधानसभा क्षेत्र है। हरियाणा में 22 जिले हैं जिनमें 6 मंडल,72 सबडिवीजन,93 तहसील,50 उप-तहसील,140 सामुदायिक विकास खंड,154 नगर,6212 ग्राम पंचायत और 6841 गांव आते है।

हरियाणा के वर्तमान राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य है और यहां के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी जो कि भारतीय जनता पार्टी से आते हैं।हरियाणा में प्रमुख रूप से हरियाणवी हिंदी और कुछ स्थानों पर पंजाबी बोली जाती है। हरियाणा का उच्च न्यायालय हरियाणा और पंजाब उच्च न्यायालय जो कि चंडीगढ़ में स्थित है।हरियाणा का सबसे बड़ा शहर फरीदाबाद है हरियाणा में रियल एस्टेट फैक्ट्रीज कंपनीज बहुत ही बड़े स्तर पर है।

यह भी पढ़ें   मानव रक्त का PH मान कितना होता है? | What is the pH value of human blood?

वर्तमान में गुरुग्राम,फरीदाबाद,सोनीपत,पानीपत,कुरुक्षेत्र,करनाल,रोहतक,यमुनानगर,झज्जर,सूरजकुंड नाम के हरियाणा के प्रमुख शहर है। हरियाणा का कुरुक्षेत्र ऐतिहासिक दृष्टि से भी बड़ा महत्वपूर्ण है जो इतिहास में महाभारत युद्ध के बारे में हमने गीता में भी पढा़ है।पानीपत के ऐतिहासिक तीन युद्ध के बारे में भी सभी जानते हैं।

इसलिए हरियाणा राज्य ऐतिहासिक दृष्टि से भी विशेष स्थान रखता है। सूरजकुंड मेले के लिए यहां दूर-दूर से लोग आते हैं।हरियाणा राज्य देश की राजधानी दिल्ली को तीन और से घेरे हुए हैं। इसके अलावा हरियाणा के सीमावर्ती राज्य पंजाब और राजस्थान है।

हरियाणा राज्य लिंगानुपात को लेकर के सदैव चर्चाओं में रहा राज्य में महिलाओं की स्थिति सदैव दयनीय रही।किंतु अब केंद्र सरकार ने बहुत सी योजनाओं द्वारा शिक्षा के प्रचार-प्रसार द्वारा इन परिस्थितियों को काफी बेहतर किया है।
हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ (सिटी ब्यूटीफुल) है प्रकार से संपन्न है।

मोहाली क्षेत्र तो यहां का कारपेट एरिया है जहां पर बहुत सी फार्मा,रियल एस्टेट,आईटी कंपनीज है। शिक्षा के लिए भी चंडीगढ़ महत्वपूर्ण स्थान रखता है।यहां पंजाब यूनिवर्सिटी,पीजीआईएमईआर,पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज मैं कई राज्यों से छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त करने आते हैं।

हरियाणा और इसकी राजधानी चंडीगढ़ सड़क यातायात,रेल मार्ग यातायात और हवाई यातायात से इन दोनों स्थानों पर आसानी से पहुंचा जा सकता है।दिल्ली से भी इनके लिए बहुत ही अच्छी यातायात सुविधा प्राप्त है। दिल्ली से चंडीगढ़ की दूरी मात्र 243 किलोमीटर है।

यह था हरियाणा राज्य और उसकी राजधानी चंडीगढ़।

दोस्तों उम्मीद है हरियाणा की राजधानी क्या है। Haryana ki rajdhani, इसका उत्तर आपको मिल गया होगा और यह आपकी नॉलेज बढ़ाने में भी मदद करेगा।

यह भी पढ़ें   भारत में कितनी भाषाएं बोली जाती हैं ? | Bharat Me Boli Jane Vali Bhashayein

जुड़े रहे hindi.todaysera.com के साथ !

error: Content is protected !!