सैनिक को धन्यवाद पत्र | Letter to a Soldier in Hindi for Students

सैनिक को धन्यवाद पत्र | Letter to a Soldier in Hindi for Students

दोस्तो आज हम भारतीय सेना को धन्यवाद पत्र कैसे लिखें (How to write Thank you Letter to our soldiers)  के बारे में जानेंगे, यदि आपको नही पता है की एक भारतीय सैनिक को किस प्रकार धन्यवाद करते हैं? तो हम आपको बता देते है की किस प्रकार आम भारतीय सेना को धन्यवाद कर सकते हैं।

सैनिक को धन्यवाद पत्र

भारतीय सेना एवं सुरक्षा बल के बारे में हम सभी भली-भांति जानते हैं। यह ऐसे देश प्रेमी होते हैं, जो कि भारत देश के साथ-साथ देश में रहने वाले लोगों की पूरी देख रेख करते हैं। देश की सीमा को इस प्रकार सुरक्षित रखते हैं, कि कोई भी संकट आने नहीं देते। चाहे दिन हो या रात वह हमेशा ही अपने कार्य को सर माथे रखकर करते हैं।

चाहे बारिश हो या तूफान आंधी हो या कोई बवंडर वह सबको चीर कर देश की रक्षा करते हैं। अपना सर्वस्व न्योछावर करते हुए देश की आंतरिक और बाहरी सीमा को सुरक्षित रखते हैं। यही एक सच्चे सैनिक की पहचान भी होती है।

भारतीय सैनिक हमेशा किसी जात पात को ना मानकर एक भाईचारे का स्वाभाव रखते हैं। यह शिक्षा वह सभी को भी देते हैं। भारतीय सेना निस्वार्थ भाव से अपने कार्य को पूर्ण करती है। जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते।

एक आम भारतीय नागरिक के के युद्ध की परिकल्पना करना भी संभव नहीं है जबकि सैनिक अपनी सर्व शक्ति से युद्ध का सामना ही नहीं करते बल्कि डटकर दुश्मनों को पहचान देते हैं। और राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वस्व देने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

यह भी पढ़ें   Resign Karne Ke liye application Likhen in Hindi | इस्तीफा देने के लिए एप्लीकेशन लिखे

वह किसी भी परिस्थिति किसी भी लड़ाई में पीछे नहीं हटते और ना ही अपनी जान गवाने से डरते हैं। वह सारे ही युद्ध का सामना खड़े रहकर करते हैं एवं निडर होकर दुश्मन का सफाया करते हैं।

भारतीय सेना बहादुरी के साथ-साथ बहुत ही कड़े नियमों का पालन भी करते हैं, जो कि एक आम आदमी के लिए बहुत ही कठिन साबित होते है। भारतीय सेना को शुरुआत से ही एकता की डोर में बंधे रहने की तालीम दी जाती है। उन्हें शुरुआत से ही सिखाया जाता है, कि उनका केवल एक ही धर्म होता है जो कि भाईचारे का होता है।

उन्हें सदैव ही राष्ट्र की सुरक्षा, सम्मान एवं कल्याण की भावना दी जाती है। सैनिक जिस बहादुरी के साथ कड़े नियमों का पालन करते हुए देश की सुरक्षा करते हैं। वह सभी भारतीय नागरिकों के लिए एक मिसाल कायम करती है। सभी को यह सिखाती है, कि हमें भी एकता के धागे में बंधे रहना चाहिए। क्योंकि एकता में ही शक्ति एवं बल होता है। जिससे हम पूरी दुनिया का सामना कर सकते हैं।

भारतीय सेना हमेशा ही बहादुरी के साथ हमारी और देश की सुरक्षा करते हैं। तभी आज हम आजादी से सुरक्षा की सास ले पाते हैं। तो आइए आज हम उन्हीं सैनिकों को पत्र के माध्यम से धन्यवाद देते हैं।

प्रिय सैनिक,

भारतीय रक्षा एवं सेना बल,

सादर प्रणाम,

मैं आपको यह पत्र अपनी खुशी से लिख रहा/रही हूं। आप जिस हिम्मत और बहादुरी से देश की रक्षा करते हैं वह सच में बहुत ही सराहनीय होता है। यदि हम अपने घर में सुरक्षा से सांस ले पा रहे हैं तो यह केवल कहीं ना कहीं आप लोगों की मेहनत का ही फल है। इस पत्र के माध्यम से मैं आपका जितना भी धन्यवाद करूं वह कम ही होगा, क्योंकि आप अपने परिवार से दूर रहकर भी अपने देश की सुरक्षा एक परिवार की तरह करते हैं।

यह भी पढ़ें   बैंक पासबुक के लिए आवेदन पत्र | Application Letter for Bank Passbook in Hindi

इस पत्र के माध्यम से मैं अपने परिवार की ओर से आप सभी का अभिनंदन करना चाहता/चाहती हूं। हमें आप सभी की इस बहादुरी पर अत्यधिक गर्व है। हम शांतिपूर्वक रह पाते हैं क्योंकि आप देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं।

इस कार्य के लिए में आपका जितना भी अभिनंदन करूं उतना कम होगा।मैं आपको आपकी बहादुरी के लिए शत-शत नमन करता/करती हूं। एवं आपकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करूंगी/करूंगा। आपको हमारा बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद।

आपका शुभचिंतक

भारतीय नागरिक

आज की पोस्ट के माध्यम से आपने जाना की भारतीय सेना को धन्यवाद पत्र कैसे लिखें? (How to write Thank you Letter to our soldiers) In Hindi के बारे में भी बताया। आशा करते है की आपने इस पोस्ट के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की होगी।

हमारी पोस्ट भारतीय सेना को धन्यवाद पत्र कैसे लिखें (How to write Thank you Letter to our soldiers) में आपको कोई परेशानी है या आपका कोई सवाल है, इस पोस्ट के बारे में तो Comment Box में Comment करके हमसे पूछ सकते है। हमारी Team आपकी Help ज़रुर करेगी।

अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई है तो इस पोस्ट को फेसबुक, InstagramTwiiter और Pintrest पे share करें|

ऐसे ही रोजाना जानकारी पाने के लिए जुड़े रहे hindi.todaysera.com/ के साथ।

फिर मिलेंगे आपसे ऐसे ही  पत्र लेखन की जानकारी लेकर तब तक के लिए अलविदा दोस्तों हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद, आपका दिन शुभ हो।

 

error: Content is protected !!