नेटफ्लिक्स (Netflix) क्या है? Netflix के बारे में पूरी जानकारी

हेलो दोस्तो आज हम बात करेंगे Netflix के बारे में। ऑनलाइन विडियो स्ट्रिमिंग इतनी तेजी के साथ बढ़ रहा की लोग अब टेलीविजन पर फिल्मे, सीरियल, समाचार देखना पसंद नही करते है। जिसको देखो वह ऑनलाइन विडियो देखना पसंद कर रहा है।

ऐसे समय में Netflix बहुत तेजी के साथ लोगो को पसंद आ रहा है। यदि आपको Netflix के बारे में नही पता है की Netflix क्या होता है? Netflix की शुरुआत कब हुई। Netflix कैसे इस्तेमाल करते है? Netflix अकाउंट कैसे बनाते है तो आप एकदम सही पोस्ट पढ़ रहे है। यहा आपको आज Netflix के बारे में पूरी जानकारी दी जायेगी। जिससे आप बहुत ही आसानी के साथ Netflix अकाउंट बनाकर Netflix का आनंद ले सकते है। तो चलिए जानते है Netflix kya hai.

Netflix Kya Hai in hindiiNetflix क्या है | What is Netflix in Hindi

यदि आप इस इंटरनेट के जमाने में Netflix का उपयोग नही करते है तो अभी आप शायद बहुत पीछे है इंटरनेट की दुनिया में। अगर आप यूट्यूब पर विडियो देखते है तो आपको Netflix के विज्ञापन जरुर देखने को मिले होंगे। Netflix बहुत तेजी के साथ बढ़ रहा है अमेरिका के साथ साथ भारत में भी। पहले तो यह सिर्फ अमेरिका में ही उपलब्ध था। पर अब ऐसा नही है बढ़ते दिनो में Netflix ने नये नये फिचर लाना शुरु कर दिया जिससे उसे और भी देशो के लोग ज्यादा पसंद करने लगे है।

यदि आप सोच रहे है की Netflix को लोग ज्यादा क्यो पसंद करते है तो इसकी वजह है इसमे आपको ओरिजीनल सीरिज और बहुत सारे फिल्मे तथा टेलीविजन शो उपलब्ध है वह भी बिना किसी विज्ञापन के। Netflix की यही खास बात है की इसमे आपको किसी भी प्रकार का विज्ञापन नही देखना होता है बस आप जो भी देख रहे है उसे देखते रहे आपको बीच बीच में किसी भी प्रकार का कोई भी परेशानी नही होने वाली है विज्ञापन को लेकर।

इसी वजह से की Netflix को लोग बहुत ज्यादा पसंद कर रहे है। और इसे भारत में भी उपलब्ध कराया गया है कई सारी भाषाओ में। पर इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको इसके सब्सक्रिप्शन पैक लेना होता है। जिसके आपको इसके पैसे देने पड़ते है। सब्स्क्रिपशन लेने के लिए आपको इसमे अपना एक अकाउंट बनाना होगा। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपके पास Netflix का एप्लीकेशन होना चाहिए।

अगर आप लेपटॉप या कम्प्यूटर में देखना चाहते है तो उसके लिए आपको इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। यदि आप मोबाइल में देखना चाहते है तो आपको उसके लिए Netflix एप्स डाउनलोड करने होंगे। यदि आपको नही पता की Netflix एप्स को कैसे डाउनलोड करते है तो हमने आपको इसके बारे में नीचे बताया है की आप बहुत ही आसानी के साथ Netflix एप्स कैसे डाउनलोड कर सकते है।

Netflix App कैसे डाउनलोड करे | How to Download Netflix in Hindi

जिनके पास लेपटॉप या कम्प्यूटर नही है तो उन्हे अपने मोबाइल में Netflix app डाउनलोड करना होगा। Netflix app डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर में जाये। और Netflix लिखकर सर्च करे। सर्च करने पर आपको सबसे उपर Netflix पर क्लिक करना होगा। फिर आपको Netflix डाउनलोड और इंस्टॉल करने के बाद ओपेन करना है।

यह भी पढ़ें   Horror Story in Hindi | एक्टिंग इंस्टिट्यूट में होने वाली डरावनी कहानी 

Netflix का उपयोग कैसे करे | How to Use Netflix in Hindi

Netflix का उपयोग करने के लिये आपको मोबाइल या कम्प्यूटर के साथ एक तेज इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। जिससे आप बिना किसी परेशानी के Netflix का उपयोग कर सके। बस आपको Netflix का एक अकाउंट बनाकर उसमे लॉग इन करना होगा। यदि आपके पास Netflix का अकाउंट नही है तो कोई बात नही। हमने आपको Netflix अकाउंट बनाने के बारे में भी नीचे बताया दिया है। जिससे आप उसे पढ़ कर बहुत ही असानी के साथ Netflix अकाउंट बना पायेंगे।

Netflix अकाउंट कैसे बनाये | How to Create Netflix Account in Hindi

Step1.

Netflix अकाउंट बनाने के लिए आपके पास एक जीमेल अकाउंट होना चाहिए। उसके बाद Netflix.com/in पर जाये। या गूगल में Netflix लिखकर सर्च करे फिर जो भी पहले लिंक दिखेगा उस पर क्लिक कर के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाये। आपको वहा 30 days free trial देखने को मिलेगा उस पर आपको क्लिक करना होगा। और आपको अपना जीमेल डालना होगा इसके बाद आपको continue पर क्लिक करना होगा।

Step2.

फिर आपको Netflix के चार प्रकार के प्लान देखने को मिलेंगे आपको जो भी प्लान पसंद हो आप उसे अपने बजट के हिसाब से ले सकते है। प्लान सेलेक्ट करने के बाद continue पर क्लिक करे। और फिर आपको अपना Netflix का एक पासवर्ड देना होगा जिससे आप Netflix में लॉग इन होकर लुफ्त उठा सके। पासवर्ड ऐसा दे जो आपको अच्छे से याद हो।

Step3.

पासवर्ड डालने के बाद आपको continue पर क्लिक करना होगा। अब आपके सामने कई सारे पेमेंट ऑप्शन देखने को मिलेंगे। आप इनमे से जो भी इस्तेमाल करते हो आप उसे सेलेक्ट कर के अपनी पेमेंट डिटेल्स भरे और भुगतान करे।

Step4.

पेमेंट होने के बाद अब आप Netflix का लुफ्त उठाने के लिए योग्य हो चुके है। अब आप कही भी कभी भी अपने जीमेल और पासवर्ड को डाल कर ऑनलाइन स्ट्रिमिंग कर सकते है। मोबाइल और लेपटॉप दोनो के लिए यही प्रक्रिया करनी होगी।

इसमे आपको एक महिने का फ्री ट्रायल दिया जाता है अगर आप एक महिने से ज्यादा का इस्तेमाल करते है तो आपको उसके पैसे देने होंगे। यदि आपको Netflix पसंद न आये तो एक महिने से ज्यादा ना देखे। वैसे आपको एक महिने का फ्री में मिलने वाला लाभ जरुर लेना चाहिए।

नेटफ्लिक्स पे अकाउंट बनाने के लिए हमे निचे दिए गए बिंदु करने होंगे:

  • एंटर एमईल एड्रेस – अपना Email Address Enter करे।
    पासवर्ड अपने Account के लिए पासवर्ड डाले।
  • Set Up Your पेमेंट्स
  • इसमें आपको Credit Or Debit Card पर क्लिक करना है। और अपने Credit Or Debit Card की Details डालना है।
  • First Name – अपना First Name लिखे।
    Last Name – अपना Last Name लिखे।
    Card Number – और इसमें अपना कार्ड नंबर डाले।
    Expiry Date – आपके कार्ड की एक्सपायरी डेट डाले।
    Security Code – इसमें अपने कार्ड का Cvv Code Enter करे।

Netflix के क्या फायदे है? Benefits of Netflix in Hindi

  1. YouTube की तरह ही Netflix में भी विडियो को डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध होती है। यदि आपके पास समय नही है ऑनलाइन देखने का तो आप उस विडियो को डाउनलोड कर के बाद ऑफलाइन भी देख सकते है। विडियो डाउनलोड करने के लिए आपको डाउनलोड पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही विडियो डाउनलोड होना शुरु हो जायेगा। डाउनलोड होने के बाद अब आप इसे कभी भी बिना इंटरनेट के देख सकते है।
  2. Netflix में बेहतरिन शो देखने को मिलते है जो और किसी भी प्लेटफॉर्म पर शायद ही उपलब्ध होती है। इसमे आपको हॉटस्टार की तरह ही कई सारे शो देखने को मिल जाते है। यहा पर आपको हर एक प्रकार के फिल्म और टीवी शो मिल जायेंगे। जिसका आप भरपूर आनंद ले सकते है। भारत में अभी sacred game बहुत तेजी के साथ चल रहा है जिसे बहुत अधिक मात्रा में लोग इसे देखना पसंद कर रहे है।
  3. Hot star और YouTube में आपको बार बार विज्ञापन देखने को मिलते है। पर Netflix मे ऐसा नही है। इसमे अपको पूरी तरह ads free मिलेगी। बीना रुके पूरे शो को एक बार में देख सकते है। यह एक अच्छा प्लेटफॉर्म है उन लोगो के लिए जो ऑनलाइन विडियो देखते समय विज्ञापन देखना पसंद नही करते है। यदि आप भी उन लोगो में से है जिन्हे ads देखना पसंद नही है तो आपको Netflix को एक बार जरुर उपयोग करना चाहिए।
यह भी पढ़ें   बिग्ग बॉस 13 में वोट कैसे करें (Bigg Boss 13 Me Vote Kaise Karen)

Netflix Popular Web Series 

अब हम बात करेंगे वेब सीरीज के बारे में जिनकी वजह से नेटफ्लिक्स को भारत में इतना ज्यादा पसंद किया जा रहा है। कुछ ऐसे वेब सीरीज के बारे में जानेंगे जिसे हर कोई उसे देखना चाहता है और वह सिर्फ आपको नेटफ्लिक्स पर ही मिलता है। तो चलिए जानते है बेस्ट नेटफ्लिक्स वेब सीरीज के बारे में।

Sacred Games Season 2 Web Series – अभी तक मिलियन में देखा जाने वाला वेब सीरीज सेक्रेट गेम लोगो को काफी पसंद आ रहा है। इस वेब सीरिज में दो मुख्य कलाकार सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुंबई के डॉन है जिनका नाम गाईतोंडे. और सैफ अली खान मुंबई के पुलिश है जिनका नाम सरताज सिंह है। यह वेब सीरीज बहुत दिलचस्प है इसमे आपको उत्साह बना रहेगा कि आगे क्या होने वाला है। ऐसे वेब सीरीज को तो आपको जरुर देखना चाहिए।

Criminal Justice Web Series – अगर आपको सस्पेंस वाली वेब सीरीज पसंद है इसे आप जरुर देखे यह आपको अवश्य पसंद आने वाली है। तिग्मांशु धूलिया द्वारा निर्देशित, इसमें जैकी श्रॉफ, विक्रांत मैसी, पंकज त्रिपाठी, अनुप्रिया गोयनका और मीता वशिष्ठ हैं। जिन्होने बहुत अच्छा किरदार निभाया है इस वेब सीरीज में। हर अगले भाग में अब आगे क्या होने वाला है इसे लेकर आपको जिज्ञासा बनी रहेगी। हो सकता है यह आपको बिच बिच में उलझनो में भी डाल सकती है।

आदित्य पर मर्डर का आरोप है कि एक लड़की ड्रग के अनुभव और एक नाइट स्टैंड के बाद उसकी कैब में मृत हो गई थी। वह लड़की को मृत अवस्था में पाता है और उसके हाथों में चाकू लगता है। उसे यह पता लगाना होगा कि उस रात वास्तव में क्या हुआ था और पुलिस और न्याय प्रणाली के सामने अपनी बेगुनाही साबित करने से पहले ही बहुत देर हो चुकी है और वह जेल में समाप्त हो गया।

यह भी पढ़ें   NetFlix किस देश की है ? | NetFlix Kis Desh Ki Hai in Hindi

सेक्रेट गेम और क्रिमिनल जस्टीस भारत में यह सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वेब सीरीज में से एक है जिसे लाखो लोगो द्वारा पसंद किया जाता है। अगर आप भी नेटफ्लिक्स इस्तेमाल करते है या करना चाहते है तो इन दोनो वेब सीरीज को देखना ना भुले।

Netflix की शुरुआत कैसे हुई | Netflix History in Hindi

Netflix के बारे में जानकर आपको बहुत हैरानी होगी की Netflix की शुरुआत आज से करीब 22 साल पहले हुई थी। पहले हम लोग जो भी फिल्मे देखते थे वह डिविडी में देखते थे। वह Netflix के द्वारा ही हमें दी जाती थी। जो 1997 जमाने में यह हम लोगो को डीवीडी सेवा प्रदान करती थी। डीवीडी का कार्य इन्होने करीब दस साल तक किया। फिर Netflix ने 2007 में इस सर्विस को बंद कर दिया।

उसके बाद 2007 में ही इन्होने अपने सर्विसेस को इंटरनेट पर लाना शुरु कर दिया। जिससे Netflix को लोग ऑनलाइन विडियो स्ट्रिमिंग करना पसंद करने लगे। और इन्होने उस समय अपने कस्टमर को बहुत अधिक इकट्ठा कर लिया। धिरे धिरे Netflix अपने कारोबार को बढ़ाने लगी और आज इसके एक सौ पचास मिलियन से भी ज्यादा कस्टमर बन गये है। अब तो Netflix को भारत में भी लोगो ने पसंद करना शुरु कर दिया है। जिससे उनके और भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स बढ़ने शुरु हो गये है।

Conclusion

Netflix क्या है (Netflix kya hai) इसे कैसे इस्तेमाल करे इसके बारे में हमने आपको पूरी जानकारी प्रदान की है। अगर आपको Netflix अकाउंट नही बनाने आता है तो हमने उसके बारे मे भी एकदम अच्छे से बताया है। मुझे उम्मिद है की अब आप Netflix का इस्तेमाल करना आ गया होगा। अब आप भी Netflix का पैकेज लेकर अपने पसंदीदा शो देख कर लुफ्त उठा सकते है। हमने कुछ नेटफ्लिक्स के वेब सीरीज के बारे में भी बताया है अगर आपको वह पसंद आया हो तो हमे इसके बारे में कमेंट कर के जरुर बताये।

अगर आप नेटफ्लिक्स का उपयोग करते है तो हमे इसके बारे में जरुर बताये की आपको नेटफ्लिक्स इस्तेमाल कर के कैसा लगा। दोनो में से कौन सा वेब सीरीज आपको पसंद है आप नीचे कमेंट कर के इसके बारे में बता सकते है। क्या इसे उपयोग करना और भी लोगो के लिए मनोरंजन हो सकता है। यदि आप हमे इसके बारे में कुछ और भी बताते है तो हम इसे और भी लोगो तक पहुचा सके। इसके लिए हम आपका आभार व्यक्त भी करते है।

यदि आपको किसी भी प्रकार का Netflix से जुड़े सवाल है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में जरुर बताये। हम आपके सवालो के जवाब देने की पुरी कोशिश करेंगे। अगर आपको यह लेख पसंद आयी हो तो इसे सोशल मिडिया Facebook पर जरुर शेयर करे। जिससे और भी लोगो को Netflix के बारे में सही जानकारी मिल सके। और वह भी विडियो स्ट्रिमिंग का आनंद ले सके।

हम ऐसे ही रोजाना जानकारी अपने ब्लॉग पर शेयर करते रहते है। इसलिए ऐसी ही रोजाना अच्छी जानकारी पाने के लिए जुड़े रहे hindi.todaysera.com के साथ।

1 thought on “नेटफ्लिक्स (Netflix) क्या है? Netflix के बारे में पूरी जानकारी”

  1. Netflix के बारे में आपने बहुत ही बढ़िया जानकारी दिया है ।

Comments are closed.

error: Content is protected !!