10th के बाद क्या करे, कौन सा सब्जेक्ट लेना चाहिए?

10th के बाद क्या करे (10th ke baad kya karen) – जीवन में पढ़ाई कितना महत्वपूर्ण है यह आप सब भली भांति जानते है। पढ़ाई हमारे आने वाले भविष्य को सवांरती है। पढ़ाई बिना अब के समय में किसी को नौकरी मिलना नामुमकिन सा हो गया है। अच्छी नौकरी और नाम कमाने के लिए पढ़ाई करना बहुत आवश्यक होता है। और इसके लिए सही दिशा को चुनना बहुत जरुरी होता है।

दसवीं के बाद क्या करें कौन सा सब्जेक्ट लेना चाहिए दसवीं के बाद जॉब.

यदि हमें पहले ही पता हो की हमारे लिए इस क्षेत्र में पढ़ाई करना एकदम सही है और आने वाले भविष्य में इसमे हजारो पदों पर नौकरियां उपलब्ध होने वाली है तो कितनी अच्छी बात है। और इसके लिए हमें सबसे पहले जानना होगा की कौन सा विषय हमें किस क्षेत्र में ले के जाता है। विषय चुनने की ज़िम्मेदारी हमारे उपर तब आती है जब हम दसवीं या बारहवीं पास करते है। तो आज हम इस लेख में जानेंगे की 10th के बाद क्या करे

10th के बाद क्या करें और कौन सा सब्जेक्ट लेना चाहिए

दसवीं पास करने के बाद हमे अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए अलग अलग प्रकार के विषय को चुनना पड़ता है। जो हमें आगे बेचलर डिग्री करने में मदद करती है। दसवीं पास करने के बाद बारहवीं में जाने के लिए हमें तीन प्रकार के विषय चुनने के लिए दिये जाते है। साइंस, कॉमर्स, आर्ट यह तीन प्रकार के विषय उपलब्ध होते है हमारे भारत के कालेजों और स्कूलों में।

इन्ही तीनो में से हमें किसी एक को अपने पसंद के अनुसार चुनना पड़ता है जो हमारे करियर को आगे ले जाने में मदद करता है। तो चलिए जानते है की हमें दसवीं के बाद कौन सा विषय लेना चाहिए और क्यो लेना चाहिए। और यह हमारे करियर के लिए कितना आवश्यक होता है।

10th के बाद 12th की पढ़ाई करे

करियर बनाने के लिए उच्च शिक्षा होना बहुत जरुरी होता है। वैसे ही दसवीं करने के बाद बारहवीं करना बहुत जरुरी होता है। जिससे की हम डीग्री लेने के लिए योग्य हो सके। इसलिए अगर आपने दसवीं पास कर ली है तो बारहवीं जरुर करना चाहिए। बारहवीं करने से आपके नौकरी के स्कोप ज्यादा हो जाते है। यदि आप बारहवीं करना चाहते है तो आपको इसके बारे में जानकारी जरुर होनी चाहिए।

बारहवीं मे कौन सा विषय लेना चाहिए। बारहवीं करने से हमें क्या फायदे हो सकते है। कौन से विषय से पढ़ाई करने पर कौन सी नौकरी मिलती है। तो चलिए इसके बारे में पूरी गहराई से जानते है। जिससे आप अपने करियर के लिए एक अच्छा सा विषय का चयन कर सके।

साइंस स्ट्रीम (Science Stream)

साइंस से पढ़ाई करने पर आपको भविष्य में नौकरियां मिलने की संभावना बढ़ जाती है। इसमे आपको अनेक प्रकार के विषय पढ़ने को मिल जाते है। जैसे भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित जैसे विषय पढ़ने को मिलते है। यदि आपको इन सब को पढ़ने में रुचि है तो आप इनमे अपने करियर आगे ले जाने के लिए तैयार है।

यदि आपने दसवीं में भी साइंस लिया होगा तो आप बारहवीं में भी साइंस ले सकते है। यदि आपको साइंस पढ़ना अच्छा लगता होगा तो साइंस सब्जेक्ट के साथ ही आपको बारहवीं को भी जरुर करना चाहिए। साइंस सब्जेक्ट से पढ़ने से आप इंजीनियर, डॉक्टर, साइंटिस्ट बन सकते है। यदि आप इन विषय के साथ बारहवीं करते है तो आप एक अच्छी नौकरी और अच्छी सैलरी पा सकते है।

यह भी पढ़ें   आईआरसीटीसी ऑनलाईन रेल (ट्रेन) टिकट कैसे बुक करें?

रसायन विज्ञान (Chemistry)

रसायन विज्ञान में आपको रसायनिक चिजो के बारे में जानकारी दी जाती है। जैसे जल कैसे बनता है। भाप कैसे बनता है। जल के रसायनिक सूत्र क्या है। फिटकरी रासायनिक सूत्र क्या है|ऐसे बहुत सारी रासायनिक चिजों के बारे में बताया जाता है। यदि आप रसायन विज्ञान का चयन करते है और आगे की पढ़ाई भी इसी में करते है तो आप केमिकल इंजीनियर बन सकते है। इस क्षेत्र में आगे बहुत स्कोप है जिसमे आपको एक अच्छी सैलरी भी मिल जाती है।

भौतिक विज्ञान (Physics)

भौतिक विज्ञान में हमे भौतिक के बारे में बताया जाता है की कैसे क्या चिज काम करती है। जैसे बल कैसे कार्य करता है। अगर कोई ट्रैन जा रही है तो उसकी चाल की गति क्या है। ऐसे ही बहुत से जानकारी भौतिक विज्ञान के विषय में दी जाती है। यदि अपने करियर को आप इस क्षेत्र मे ले जाते है तो आने वाले भविष्य में आपको नौकरी की समस्या नही होने वाली है। सैलरी भी बहुत अधिक मिलती है।

जीव विज्ञान (Biology)

यदि आप डॉक्टर या मेडिकल फिल्ड में जाना चाहते है तो आपको बारहवीं में जीव विज्ञान से पढ़ाई करनी होती है। जिससे की आप आगे मेडिकल की डिग्री लेने के लिए योग्य हो बन सके। इसमे आपको जीव-जंतु और मनुष्य के बारे में जानकारी दी जाती है की जीव जंतु का शरीर कैसे काम करता है।

यदि आपको इन सब में रुचि है तो आपको जीव विज्ञान से जरुर पढ़ाई करनी चाहिए। मेडिकल के क्षेत्र में करियर बानाने के लिए जीव विज्ञान सबसे अच्छा विषय माना जाता है। मेडिकल के क्षेत्र में अभी भी नौकरी के बहुत स्कोप है और आने वाले समय में भी और भी होने वाले है।

गणित (Mathematics)

कई सारे लोग होते है जो गणित के अध्यापक या किसी सरकारी नौकरी की तैयारी करते है तो उनके लिए गणित विषय बहुत ही अच्छा विषय है। यदि आप गणित विषय से बारहवीं पास करते है तो आप किसी भी क्षेत्र में अपने करियर को आगे ले जा सकते है। गणित सभी क्षेत्र के लिए योग्य होता है।

किसी सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए गणित होना बहुत आवश्यक होता है। इसके साथ ही आर्मी, एयरफोर्स, नेवी जैसे क्षेत्र में करियर बनाने के लिए योग्य बन जाते है। यदि आपको सिविल इंजीनियर बनना है तो आपके लिए गणित बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है। सिविल इंजीनियर के लिए बहुत से स्कोप नौकरी पाने के लिए।  

कॉमर्स स्ट्रीम (Commerce Stream)

कॉमर्स स्ट्रीम में भी बहुत सी नौकरियों के रास्ते खुले होते है। इसमे आपको खाता और ब्याज से संबंधित पढ़ाई करनी पड़ती है। यदि आपको अकाउंट मे रुचि है तो आप दसवी के बाद इस स्ट्रीम को भी चुन सकते है। यदि आप कॉमर्स स्ट्रीम से पढ़ाई करते है तो आप अपने करियर को बैंक मनेजर और बड़े बड़े कंपनीयो में अकाउंटेंट का काम कर सकते है। इसमे आपको पचास हजार के उपर तक की भी सैलरी मिल जाती है। आने वाले समय में इसमे कई सारी नौकरीयों के रास्ते खुल जाते है।

यह भी पढ़ें   5 ka table | 5 ka Pahada | Math Table 5 | 5 का पहाड़ा | 5 का टेबल | 5 का गणित का पहाड़ा

आर्ट्स स्ट्रीम (Arts Stream)

जिन लोगो को साइंस और कॉमर्स पढ़ना पसंद नही होता है वह आर्ट्स को चुनते है। आर्ट्स स्ट्रीम को चुनने वालो की संख्या बहुत जाया पायी जाती है। कई लोगो को इसे लेकर गलतफहमी होती है इसे आर्ट्स स्ट्रीम से पढ़ने वालो को किसी भी प्रकार के नौकरी के स्कोप नही होते है।

लेकिन यह उनका अंधविश्वास है ऐसा कुछ नही होता है। बल्कि इसमे आपको हर प्रकार के नौकरियां मिलने की संभावना रहती है। जैसे- आईएस, आईपीएस, रेलवे, अध्यापक, लेखक और कलाकार जैसे नौकरियों के रास्ते खुले होते है। अधिकतर देखा जाता है की यूपीएससी और रेलवे में भर्ती लेने वाले प्रतियोगी आर्ट्स स्ट्रीम से ही होते है।

आर्ट्स में आपको इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, साइकोलॉजी, राजनेतिक विज्ञान, समाजशास्त्र, हिंदी और अंग्रेजी जैसे विषय पढ़ने को मिलते है। यदि आपको इन्हे से किसी को भी पढ़ने रुचि है तो आप बारहवीं कक्षा में इसको ले सकते है।

10th के बाद डिप्लोमा करे

दसवीं के बाद डिप्लोमा करना भी बहुत अच्छा विकल्प माना जाता है। यदि आप डिप्लोमा करते है तो आपको नौकरी मिलने के अवसर ज्यादा हो जाते है। डिप्लोमा तीन साल का कोर्स होता है जिसमे कई सारे अलग अलग कोर्स करने को मिल जाते है। जिनकी सैलरी बहुत ज्यादा होती है आईटीआई के तुलना में।

डिप्लोमा करने के बाद आप अपनी आगे की पढ़ाई भी कर सकते है। यदि आप सिर्फ यह तीन साल का डिप्लोमा कोर्स ही करने के बाद जॉब करना चाहते है तो आपके लिए कोई परेशानी की बात नही है। आपको कई सारी कंपनियां जॉब के लिए ऑफर करती है जब आप डिप्लोमा कोर्स को पूरा कर लेते है। पर हाँ आप एक बात का ध्यान रखे जब भी आप डिप्लोमा करे किसी अच्छे कॉलेज या इंसटिट्यूट से करें। जहा आपको जॉब मिलने के ज्यादा मौके उपलब्ध हो।

10th के बाद आईटीआई (ITI) करे 

जो लोग भी दसवीं के बाद बारहवीं नही करना चाहते है वह आईटीआई कर सकते है। इसमे आपको बस गणित से दसवीं पास होना होता है। यदि आप दसवीं गणित विषय से पास है तो आपको इसमे एडमिशन आसानी से मिल जाता है। एडमिशन लेने के लिए आपको इनमे दो तरह के स्तर मिलते है। प्राइवेट और सरकारी दोनों मे से आपको जो पसंद हो उस कॉलेज को चुन सकते है। पर जब भी आप ITI करे किसी अच्छे कॉलेज से ही करे।

आईटीआई में electrician, fitter, carpenter, fashion designing जैसे कोर्स करने को मिल जाते है। जो आज के समय में इन सब की बहुत ज्यादा मांग चल रही है। यदि आपको जॉब करने की ज्यादा जल्दी है तो आपके लिए आईटीआई एक अच्छा विकल्प हो सकता है। क्योकि इसमे आपको आईटीआई करने के बाद किसी भी कंपनी में जूनियर लेवल पर नौकरी मिल जाती है। आईटीआई की नौकरी करने पर आपको दस से पंद्रह हजार रुपये तक की सैलरी मिल जाती है।

यह भी पढ़ें   10 ka Table | 10 ka Pahada |10 का पहाड़ा | 10 का टेबल | Math Table 10

10th के बाद Polytechnic करें

यदि आप इन सब के अलावा कुछ और करना चाहते है तो polytechnic कर सकते है। यह भी एक जूनियर लेवल के इंजिनीयर की तरह ही होता है। यह तीन साल का कोर्स होता है। इसमे भी ITI की तरह  ही कई सारे ट्रैड होते है जो की अलग अलग क्षेत्र में अलग अलग नौकरियां मिलती है। यदि आप एक बार इसे कर लेते है तो आपको पंद्रह से बीस हजार की सैलरी वाली नौकरी मिल जाती है।

इसे आप प्राइवेट और सरकारी दोनों तरीके से कर सकते है। यदि आपके पास ज्यादा लागत नही है तो आप कोशिश करे की किसी सरकारी कॉलेज में आपका एडमिशन हो जाये। सरकारी कॉलेजो में एडमिशन लेने के लिए आपको entrance exam देना होता है। अगर आप उसमे अच्छे नम्बर ला पाते है तो आपका कम पैसो में एडमिशन हो जायेगा।

10th के बाद जॉब करे

आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कई सारे लोग दसवीं के बाद की पढ़ाई नही कर पाते है। इसलिए यहा पर एक और तरीका है जॉब करने का। जी हा दसवीं के बाद आप जॉब भी कर सकते है। दस पास करने के बाद आपको कई सारी नौकरियाँ मिल जाती है।

जैसे पुलिस कॉन्सटेबल, इंडियन आर्मी, इंडियन रेलवे, नगर निगम फॉरेस्ट डिपार्टमेंट, आंगनबाड़ी और भी कई सारी भर्तीया निकलती रहती है समय समय पर। इसके लिए आपको शारीरिक रुप से स्वस्थ और योग्य होना होता है। इसमे आपके योग्यता के अनुसार सैलरी मिलती है। जो काफी कम होती है। पर आप इन जॉब को कर के अपने परिवार की आर्थिक रुप से मदद कर सकते है।

Conclusion   

तो मैंने आपको इस लेख में बताया की 10th के बाद क्या करना चाहिए। मुझे यकिन है की आपको अब पता चल गया होगा की अब आप दसवी पास करने के बाद क्या करना पसंद करेंगे। पर आप जो भी करे उसमें आपका मन होना चाहिए।

यदि आप बिना अपने मन पसंद के करेंगे तो यह आपके करियर के लिए सही नही होगा। इसलिए जो भी आपको भविष्य में बनना है या आपको जो पढ़ना अच्छा लगता हो उसे ही सेलेक्ट करे। जिससे आप अपने लक्ष्य को हासिक करने में सफल हो सके। हम इश्वर से प्रार्थना करते है की आपको उसमे जरुर सफलता हासिल हो।

इस लेख में हमने आपको पुरी जानकारी प्रदान की है अगर आपको किसी भी प्रकार का संदेह है या आपका कोई सवाल है तो हमें कमेंट कर के जरुर बताये हम आपकी सहायता जरुर करेंगें।

यदि आपको यह लेख पसंद आयी हो तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों और सोशल मीडिया जैसे वाट्सअप और फेसबूक पर शेयर जरुर करे। जिससे उन्हे भी दसवीं के बाद क्या करे इसके बारे में उन्हे भी पता चल सके।

इस पोस्ट को पढ़ने के लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हू। ऐसे ही रोजाना ज्ञान भरी जानकारी प्राप्त करने के लिए जुड़े रहे hindi.todaysera.com के साथ।

error: Content is protected !!